विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, भारत ने किए तीन बदलाव

By Subodh SarthiEdited By:
Published: Tue, 25 Dec 2018 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 05:24 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत ने प्लेईंग 11 की घोषणा कर दी है। पिछले टेस्ट में खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को 11 में जगह नहीं मिली है।

Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, भारत ने किए तीन बदलाव
Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, भारत ने किए तीन बदलाव

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने खराब फॉर्म से जूझ रहे दोनों ओपनर मुरली विजय और लोकेश राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, उमेश यादव को भी इस टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

इन्हें मिली जगह

मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। मयंक अग्रवाल का यह पदार्पण टेस्ट मैच होगा। इसके साथ ही रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है। चलिए आपको बताते हैं इस मैच के लिए किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है-

मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा। 

आपको बता दें कि इस समय यह टेस्ट सीरीज एक-एक की बराबरी पर है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसे भारत ने 31 रन से जीता था। पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज बराबर कर ली थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।