विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: हार्दिक पांड्या के डांस ने जीता फैंस का दिल, क्या आपने देखा?

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 07 Jan 2019 07:14 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 11:13 AM (IST)

Ind vs Aus: 12 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में पांड्या अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

Video: हार्दिक पांड्या के डांस ने जीता फैंस का दिल, क्या आपने देखा?
Video: हार्दिक पांड्या के डांस ने जीता फैंस का दिल, क्या आपने देखा?

सिडनी, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। भले ही पांड्या टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन फिर भी सुर्खियों में बने हुए है। इस बार ये सुर्खियां उन्होंने अपने खेल से नहीं बल्कि अपने डांस से बटोरी है। पांड्या ने ये डांस सिडनी के मैदान पर खेल के बीच में किया है। सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन पांड्या मैदान में थिरकते नजर आए।

मैच के चौथे दिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से लगभग 3.30 घंटे देरी से खेल शुरू हुआ। इसके बाद मैदान पर फील्डिंग करने आए हार्दिक पांड्या ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने का कोई मौका खाली नहीं जाने दिया। वो टीम इंडिया के फैन क्लब भारत आर्मी के गानों पर मैदान में थिरकते नजर आए। पांड्या पहले भी दर्शकों के साथ कई बार सीमा-रेखा पर फील्डिंग करते हुए ऐसा करते नजर आ चुके हैं।

सीरीज के दो टेस्ट मैच के बाद एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले पांड्या को टीम में वापस बुलाया गया है। एशिया कप के दौरान मैच में उनके पीठ में चोट लग गई थी। ऐसे में चोट से उबरने के बाद मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेले गए मैच में उन्होंने गेंदबाजी में एक पारी में पांच विकेट भी लिए साथ ही बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी जड़ा था। ऐसे में उनकी टीम में वापसी का रास्ता आसानी से खुल गया। हार्दिक ऑस्ट्रेलिया तो पहुंचे लेकिन अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे। हालांकि 12 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में वो अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।