विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 05 Dec 2018 02:21 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 07:12 PM (IST)

india vs australia first test: पहले टेस्ट की टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिल पाई है, जो फिलहाल चोटिल है।

IND vs AUS: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच
IND vs AUS: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 6 दिसंबर से होने जा रहा है। एडिलेड ओवल में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है और दोनों ही टीमें जीत से सीरीज की शुरुआत करना चाहती है। इसके लिए भारत ने अपनी 12 सदस्य वाली टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिल पाई है, जो फिलहाल चोटिल है। हालांकि रोहित शर्मा और हनुमा विहारी दोनों को इस टीम में चुना गया है लेकिन जगह एक की ही बनती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी ऑलराउंडर मिचेल मार्श को बाहर कर पीटर हैड्सकॉम्ब पर विश्वास दिखाया है। अब आपको बताते है कि पहला टेस्ट मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा।

किस जगह खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे शुरू होगा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच आप सोनी पिक्चर नेटवर्क (सोनी सिक्स, सोनी टेन) के साथ एसपीएनआई पर देख सकते हैं। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

इसके अलावा हिंदी में लाइव अपडेट्स के लिए आप www.jagran.comपर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आपको हर मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर और नतीजे सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।