विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: टीम इंडिया पर भड़के क्रिकेट फैंस, इस तरह से निकाली भड़ास, जानिए क्योंं?

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 11:55 AM (IST)

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का चौथा मैच गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस टीम इंडिया पर भड़क गए हैं।

Ind vs Aus: टीम इंडिया पर भड़के क्रिकेट फैंस, इस तरह से निकाली भड़ास, जानिए क्योंं?
Ind vs Aus: टीम इंडिया पर भड़के क्रिकेट फैंस, इस तरह से निकाली भड़ास, जानिए क्योंं?

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का चौथा मैच गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले ही भारतीय टीम ने 13 खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया है। सिडनी में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए जिन 13 खिलाड़ियों का एलान किया गया है उनमें लोकेश राहुल का नाम भी शामिल है।

राहुल का चौथे टेस्ट की टीम में नाम शामिल होना भारतीय क्रिकेट फैंस के गले से नीचे नहीं उतर रहा है, क्योंकि राहुल ने इस टेस्ट सीरीज़ के पहले दो मैच खेले थे और दोनों ही मैचों में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से निराश किया था। मौजूदा सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में उन्होंने 2, 44, 2, और शून्य रन बनाए थे। राहुल और मुरली विजय दोनों को खराब प्रदर्शन के बाद मेलबर्न टेस्ट में मौका नहीं मिला था। यही वजह है कि अब भारतीय क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया का ये निर्णय सही नहीं लग रहा है और इसी वजह से अब क्रिकेट फैंस टीम इंडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

भारत की 13 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (C), अजिंक्य रहाणे (VC), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।

आप खुद ही देखिए कि इन 13 सदस्यीय टीम के एलान के बाद क्रिकेट फैंस लोकेश राहुल के चयन को लेकर क्या-क्या बोल रहे हैं-

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।