IND Vs AUS: 16 दिन पहले ही फैंस के बीच Boxing Day Test के लिए मारामारी... ओपनिंग डे की बिकी सारी टिकटें
Ind vs Aus 4th Test Boxing Day Test 16 दिन पहले ही बॉक्सिंग-डे टेस्ट के ओपनिंग डे मैच की सभी टिकटें बिक चुकी है। यह मुकाबला 26 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाना है जिसके लिए फैंस के बीच दीवानगी देखने को मिल रही है। इस मैच की टिकट की डिमांड हाई है।16 दिन पहले ही ओपनिंग-डे के मैच की सारी टिकट बिक चुकी है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्सिंग डे साल के आखिरी महीने के 26 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन खेले जाने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के नाम से जाना जाता है, जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई थी। क्रिसमस के ठीक एक दिन बाद 26 दिसंबर 1892 को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में एक टेस्ट मैच खेला गया था। क्रिसमस की छुट्टी के बाद दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत हुई थी और तब से लेकर इस टेस्ट का नाम बॉक्सिंग-डे टेस्ट रखा गया।
इस तरह हर साल क्रिसमस के अगले दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ये मैच खेला जाता है।
इस बार 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भारत और ऑस्ट्रेलिया का चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसके लिए अभी से फैंस के बीच मैच को लेकर उत्सुक्ता देखने को मिल रही है। 16 दिन पहले ही बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच की टिकट बिक्री में गजब का करिश्मा देखने को मिला।
Boxing Day Test के ओपनिंग-डे की बिकी सारी टिकटें
दरअसल, बॉक्सिंग-डे टेस्ट के ओपनिंग डे मैच की सभी टिकटें बिक चुकी है। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाना है, जिसके लिए फैंस के बीच दीवानगी देखने को मिल रही है। इस मैच की टिकट की डिमांड हाई है। जहां16 दिन पहले ही ओपनिंग-डे के मैच की सारी टिकट बिक चुकी है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के सामने आन पड़ा गंभीर संकट, क्या रास्ता निकालेंगे हिटमैन?
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से धूल चटाई और सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। एडिलेड मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे दर्शकों ने भी रिकॉर्ड तोड़े। तीन दिनों तक चले इस खेल में कुल 135,012 दर्शक पहुंचे, जो कि पिछले 2014-15 टेस्ट (पांच दिन) के रिकॉर्ड 113,009 दर्शक को पछाड़ा।
अब उम्मीद की जा रही है कि एडिलेड टेस्ट से भी ज्यादा दर्शक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग-डे टेस्ट देखने पहुंचेंगे और एक रिकॉर्ड बनता हुआ नजर आएगा।
Boxing Day Test Match में भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड?
साल | नतीजा | दर्शक | उपस्थिति | जॉनी मुलाग मेडल |
1985 | ड्रॉ | 18,146 | 77,715 | एलन बॉर्डर |
1991 | ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की | 42,494 | 89,369 | ब्रूस रीड |
1999 | ऑस्ट्रेलिया ने 180 रन से जीत हासिल की | 49,082 | 134,554 | सचिन तेंदुलकर |
2003 | ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मैच | 62,613 | 179,662 | रिकी पोंटिंग |
2007 | ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन से मैच जीता | 68,465 | 166,663 | मैथ्यू हेडन |
2011 | ऑस्ट्रेलिया ने 122 रन से जीत हासिल की | 70,068 | 189,347 | जेम्स पैटिनसन |
2014 | ड्रॉ | 69,993 | 194,481 | रयान हारिस |
2018 | भारत ने 137 रन से जीत दर्ज की | 73,516 | 176,539 | जसप्रीत बुमराह |
2020 | भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की | 27,615 | 89,472 | अंजिक्य रहाणे |
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: हारे को अभ्यास का सहारा, मंगलवार सुबह एडिलेड ओवल में अभ्यास करेगी भारतीय टीम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।