विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: T-20 सीरीज़ से पहले कंगारुओं को लगा झटका, स्मिथ-वार्नर की जारी रहेगी सज़ा

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 10:51 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:45 PM (GMT+05:30)

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए इन क्रिकेटर्स के बैन को कम करने का लगातार दबाव बन रहा था।

Ind vs Aus: T-20 सीरीज़ से पहले कंगारुओं को लगा झटका, स्मिथ-वार्नर की जारी रहेगी सज़ा
Ind vs Aus: T-20 सीरीज़ से पहले कंगारुओं को लगा झटका, स्मिथ-वार्नर की जारी रहेगी सज़ा

सिडनी, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज़ शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। कंगारुओं को लगा ये झटका भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि इस खबर ने इस बार ऑस्ट्रेलिया में भारत के टेस्ट सीरीज़ जीतने की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बॉल टैंपरिंग मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और केमरान बेनक्राफ्ट के बैन की अवधि को नहीं घटाने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स यूनियन द्वारा इन क्रिकेटर्स के बैन को कम करने की मांग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को ठुकरा दिया।

ऐसा माना जा रहा था कि स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को कम किया जा सकता है, लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस प्रतिबंध को बनाए रखने का फैसला किया है। सीए के अंतरिम चेयरमैन अर्ल एडिंग्स का कहना है कि प्रतिबंध कम किए जाने से प्रतिबंधित खिलाड़ियों और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बढ़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग मामले में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों स्मिथ, वॉर्नर और बैंक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। स्मिथ और वॉर्नर को 12 माह के लिए तथा बैंक्रॉफ्ट को नौ माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

बॉल टेम्परिंग मामले की जांच के लिए गठित की गई स्वतंत्र समिति ने विवाद के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हर हाल में जीत हासिल करने की संस्कृति को जिम्मेदारी ठहराया था। समिति की रिपोर्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने सीए से खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी।

इसे सीए ने नकार दिया और खिलाड़ियों पर प्रतिबंध बरकरार रखा है। इस पर सीए के अंतरिम चेयरमैन एडिंग्स ने कहा, 'हमारा मानना है कि खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को कम करने की चर्चा तीनों खिलाड़ियों और आस्ट्रेलिया टीम पर दबाव बना सकती है। ऐसे में सीए प्रतिबंध को कम करने का इरादा नहीं रखता है'।

एडिंग्स का यह मानना है कि इस फैसले से एसीए को निराशा हो सकती है। खिलाड़ियों के प्रतिबंध को कम करने का प्रस्ताव रखने के लिए सीए उनका शुक्रगुजार है।

द. अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग को लेकर स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया जबकि बेनक्राफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित किया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए इन क्रिकेटर्स के बैन को कम करने का लगातार दबाव बन रहा था। डेविड पीवर द्वारा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद एडिंग्स यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैन को बनाए रखने का फैसला सर्वसम्मत है।

सीए के पुराने फैसले के अनुसार स्मिथ और वॉर्नर पर 29 मार्च 2019 तक प्रतिबंध रहना है जबकि बेनक्रॉफ्ट का बैन 29 दिसंबर 2018 तक है। यदि यह बैन हट जाता है तो ये तीनों खिलाड़ी 21 नवंबर से भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।