विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है ऑस्ट्रेलिया, 33 साल बाद आजमाया ये टोटका

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 10 Jan 2019 03:25 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:02 PM (GMT+05:30)

Ind vs Aus: वनडे सीरीज़ का आगाज़ 12 जनवरी को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा। तीन वनडे मैच की सीरीज़ का पहला मैच सिडनी में खेला जाएगा।

Ind vs Aus: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है ऑस्ट्रेलिया, 33 साल बाद आजमाया ये टोटका
Ind vs Aus: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है ऑस्ट्रेलिया, 33 साल बाद आजमाया ये टोटका

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ बेहद खास होने वाली है। इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलियाई टीम 1986 की पुरानी जर्सी में नज़र आने वाली है। इस सीरीज़ का आगाज़ 12 जनवरी को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा। तीन वनडे मैच की सीरीज़ का पहला मैच सिडनी में खेला जाएगा।

इसलिए खास है ये नई जर्सी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस आगामी सीरीज़ के लिए फोटोशूट करवाया तो इस जर्सी को देख सभी हैरान रह गए। इस तरह की जर्सी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 साल पहले भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज़ में पहनी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनाया ये टोटका!

33 साल पहले जब ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह की जर्सी पहनी थी उसके बाद वो 1987 में पहली बार विश्व विजेता बनी थी। इसके बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही। एक से बढ़कर एक खिलाड़ी इस टीम से जुड़ते रहे और अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुलंदियों तक पहुंचाते रहे, लेकिन पिछले एक साल से इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इसका एक बहुत बड़ा कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर गेंद से छेड़छाड़ करने के चलते लगा बैन भी है। लेकिन इस साल विश्व कप भी खेला जाना है तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि अपने खराब प्रदर्शन से निराश होकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिर एक बार इस जर्सी का टोटका आजमाया है ताकि उनकी टीम के प्रदर्शन में निखार आ सके।

आप देखिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की वो पुरानी जर्सी जिसे पहनकर 1980 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर उतरा करती थी। भारत के खिलाफ सीरीज़ के लिए जो जर्सी तैयार की गई है। वो ठीक उस जर्सी जैसी ही है जैसी ऑस्ट्रेलियाई टीम 1980 के दशक में पहना करती थी।

1986 में भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज़ में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने ये जर्सी पहनी थी। उस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एलन बॉर्डर थे। 1986 में जब वो सीरीज़ खेली गई थी तब ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज़ गेदबाज़ पीटर सिडल जो इस सीरीज़ के लिए चुने गए हैं, वो एक साल के थे। सिडल ने इस जर्सी को पहनने के बाद कहा कि वो इस जर्सी को पहनकर खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। पीटर सिडल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी वनडे मैच नवंबर 2010 में खेला था, लेकिन हाल के समय में सफेद गेंद से इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और यही वजह है कि उन्हें इस सीरीज़ के लिए टीम में चुना गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।