विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपने ही खिलाड़ी के खिलाफ की हूटिंग, बड़ा दिलचस्प है मामला

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 26 Dec 2018 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 05:52 PM (IST)

एमसीजी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियन फैंस ने अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी के खिलाफ हूटिंग की।

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपने ही खिलाड़ी के खिलाफ की हूटिंग, बड़ा दिलचस्प है मामला
ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपने ही खिलाड़ी के खिलाफ की हूटिंग, बड़ा दिलचस्प है मामला

मेलबर्न, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर उनकी टीम के साथी मिशेल मार्श का ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा मजाक उड़ाया जाना बेहद निराशाजनक है। एमसीजी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। इस मैच में विक्टोरिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब के स्थान पर मिशेल मार्श को टीम में चुना गया है।

मिशेल मार्श जब गेंदबाजी के लिए आए तो दर्शकों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि वह विक्टोरियाई खिलाड़ी के नहीं चुने जाने पर दर्शकों की भावनाओं को समझ सकते हैं। हेड ने कहा, ‘मैं विक्टोरियाई दर्शकों की भावनाओं को समझता हूं। पीटर नहीं खेल पाया लेकिन इसके लिये मार्श को निशाना बनाना बहुत गलत था।’ 

हेड ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा था। हमने कोहली के साथ भी ऐसा होते हुए देखा लेकिन मिच के लिये ऐसा सुनना अच्छा नहीं लगा। उसने अपनी तरफ से पूरे प्रयास किये और बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि उसने मुश्किल परिस्थितियों में दबाव बनाया। मुझे नहीं लगता कि किसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की ऑस्ट्रेलिया में हूटिंग की जानी चाहिए।’’

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले एक फेसबुक पेज बनाया गया था जिसमें मैच के दौरान मिशेल मार्श का मजाक उड़ाने के लिए कहा गया था।

हेड ने कहा, 'मैं नहीं समझता की यह अच्छी बात है। हमने ऐसा कोहली के साथ भी देखा लेकिन मिशेल के लिए यह होना निराशाजनक है जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की।'

हेड के मुताबिक, 'मुझे लगता है कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भारत पर दबाव बनाया। मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ ऐसा होना चाहिए। मैं विक्टोरिया के लोगों को जानता हूं। पीटर के जाने से वह नाराज हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह मिशेल के लिए अच्छा नहीं है।'

मार्श ने पहले दिन 15 ओवर फेंके और 23 रन दिए। उनकी गेंदबाजी की टीम के कप्तान टिम पेन ने भी तारीफ की है। हेड ने कहा, 'मिशेल मार्श इस तरह के इंसान हैं कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह अपने काम से काम रखते हैं। उन्होंने अपना काम किया और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने वो काम किया जिसकी टीम को जरूरत थी।'

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।