विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, खास खिलाड़ी की हुई वापसी

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 25 Dec 2018 11:03 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 01:23 PM (IST)

Ind vs Aus: पहले दोनों टेस्ट मैच में कंगारुओं ने बिना किसी बदलाव के टीम को मैदान पर उतारा था, लेकिन इस अहम मैच के लिए एक चेंज किया है।

Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, खास खिलाड़ी की हुई वापसी
Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, खास खिलाड़ी की हुई वापसी

मेलबर्न, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार यानि 26 दिसंबर से खेला जाना है। मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है। पहले दोनों टेस्ट मैच में कंगारुओं ने बिना किसी बदलाव के टीम को मैदान पर उतारा था, लेकिन इस अहम मैच के लिए एक चेंज किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया ये बदलाव

मेलबर्न टेस्च के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह ऑलराउंडर मिशेल मार्श को अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों में जगह दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि इस मैच में हैंड्सकॉम्ब की जगह मार्श को मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा।

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।

इस वजह से हुआ ये बदलाव 

पीटर हैंड्सकॉम्ब इस सीरीज़ के पहले दो टेस्ट मैच में अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नही कर सके थे। वहीं मिचेल मार्श एक ऑल राउंडर खिलाड़ी है और उनके आने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक मिडियम पेसर भी मिल जाएगा। मिचले मार्श बल्ले से भी मैच बदलने का माद्दा रखते हैं। शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया ने मार्श को तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किया है।

आपको बता दें कि इस समय यह टेस्ट सीरीज एक-एक की बराबरी पर है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसे भारत ने 31 रन से जीता था। पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज बराबर कर ली थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।