यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का एलान, ये खास खिलाड़ी हुआ शामिल
पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक खास खिलाड़ी को टीम में जगह दी है।

एडिलेड, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जाने वाले पहले मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये एलान टेस्ट मैच शुरू होने के एक दिन पहले ही कर दिया है। पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक खास खिलाड़ी को टीम में जगह दी है। इस खिलाड़ी का नाम है मार्कस हैरिस।
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलराउंडर मिचेल मार्श को मौका नहीं मिला है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविड हेड, टिम पेन, पैट कमिंस, नाथन ल्योन, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क।
Marcus Harris to debut, but no Mitch Marsh for Australia.
— ICC (@ICC) 5 दिसंबर 2018
XI: Harris, Finch, Khawaja, Shaun Marsh, Handscomb, Head, Paine (c), Cummins, Starc, Lyon, Hazlewood #AUSvIND pic.twitter.com/xuEp5pRZjf
मार्कस हैरिस को इस वजह से मिला मौका
मार्कस हैरिस विक्टोरिया के सलामी बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने शेफील्ड शील्ड में इस सत्र में 87.50 की औसत से 437 रन बनाए। इस खिलाड़ी को तेज़ी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। हैरिस ने शेफील्ड शील्ड के इसी सत्र में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते हुए नाबाद 250 रन की पारी खेली थी। हैरिस मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन में शेफील्ड शील्ड के चार मैचों में दो अर्धशतक और एक दोहरे शतक के साथ 437 रन बनाए हैं। इसी शानदार फॉर्म की वजह से उन्हें भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली है।
Confirmation that Marcus Harris will make his Test debut in Adelaide!
— cricket.com.au (@cricketcomau) 5 दिसंबर 2018
Full XI: https://t.co/5g2gib9IjX #AUSvIND pic.twitter.com/2YbSXRovvS
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें