विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भी किया टीम का एलान, पर्थ में खेलेंगे ये खिलाड़ी

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 01:42 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब कंगारुओं की नज़र पर्थ में जीत हासिल कर सीरीज़़ 1-1 से बराबर करने पर होगी।

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भी किया टीम का एलान, पर्थ में खेलेंगे ये खिलाड़ी
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भी किया टीम का एलान, पर्थ में खेलेंगे ये खिलाड़ी

पर्थ, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए मेजबान टीम ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। पर्थ टेस्ट के लिए भारत ने पहले ही अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान किया था और अब इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम का एलान किया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम-11 खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

टेस्ट सीरीज़ में पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियन टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जो 11 खिलाड़ी एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खेले थे वो सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर्थ में भी खेलेंगे। हालांकि इस एलान के बाद मिचेल मार्श को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को पर्थ में मौका मिलने की पूरी उम्मीद थी। इस तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे कि पीटर हैंड्सकॉम्ब के स्थान मिचेल मार्श को अंतिम-11 खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है।

पर्थ में खेलेंगे ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

एरॉन फिंच, मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाज़ा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, टिम पेन, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुज, नाथन लियोन और पैट कमिंस।

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब कंगारुओं की नज़र पर्थ में जीत हासिल कर सीरीज़़ 1-1 से बराबर करने पर होगी।

आपको बता दें कि पर्थ में भारत ने 10 साल पहले जीत दर्ज़ की थी। अनिल कुंबले की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 72 रन से जीत दर्ज़ कर इतिहास रचा था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।