विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Aus: अश्विन नहीं खेलेंगे चौथा टेस्ट, इशांत भी इस वजह से हुए बाहर

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 12:13 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 02 Jan 2019 12:15 PM (GMT+05:30)

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए इशांत को 13 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है।

Ind vs Aus: अश्विन नहीं खेलेंगे चौथा टेस्ट, इशांत भी इस वजह से हुए बाहर
Ind vs Aus: अश्विन नहीं खेलेंगे चौथा टेस्ट, इशांत भी इस वजह से हुए बाहर

सिडनी, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए इशांत को 13 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है। उनके स्थान पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल किया गया था लेकिन दो घंटे बाद ही उन्हें अनफिट घोषित कर दिया गया।

इस वजह से नहीं हुआ इशांत का चयन

भारतीय टीम के प्रवक्ता का कहना है कि इशांत को बाईं ओर की पसली में दर्द की समस्या है और ऐसे में टीम किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लेना चाहती। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उमेश के अलावा गुरुवार से शुरू होने जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय भारतीय टीम में कुलदीप यादव को भी स्थान मिला है और रोहित शर्मा के स्थान पर लोकेश राहुल को टीम में जगह दी गई है।

अश्विन भी हुए बाहर

वहीं अश्विन को 13 सदस्यीय टीम में तो शामिल किया गया था, लेकिन कुछ ही देर के बाद उन्हें सिडनी टेस्ट मैच के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। पेट में खिंचाव के कारण अश्विन एडिलेड टेस्ट के बाद से ही टीम से बाहर हैं। चोट की वजह से वे पर्थ और मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में नहीं उतरे थे। उनकी जगह मेलबर्न में रविंद्र जडेजा को टीम में लिया गया था। उन्होंने पांच विकेट हासिल किए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने कहा, 'यह बेहद निराशा की बात है कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। अश्विन से चोट के बारे में फीजियोथेरेपिस्ट और प्रशिक्षकों ने बात की है। वह निश्चित तौर पर टीम के लिए बेहद जरूरी थे। टेस्ट क्रिकेट में वह भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। हम उन्हें 100 प्रतिशत फिट चाहते हैं।'

सिडनी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम 

विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।