IND vs AFG 1st T20I Playing 11: सैमसन का कटेगा पत्ता! ईशान और वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार को पहले गेम में 'मेजबान' अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की T20 फॉर्मेट में जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेंगे।

जीत पर भारत की नजर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले गेम में 'मेजबान' अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की T20 फॉर्मेट में जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के लिए प्लेइंग 11 चुनते समय उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।
संजू की हो रही वापसी
संजू सैमसन इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के विरुद्ध तीन मैचों की T20I सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में लौट आए हैं। हालांकि, प्लेइंग 11 में उनकी वापसी मुश्किल हो सकती है। वैभव सूर्यवंशी भारत में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेने उतर सकते हैं। इतना ही नहीं वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं
दो फिफ्टी लगाई थी
जिम्बाब्वे में दो अर्धशतक लगाने वाले 15 साल के वैभव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में सैमसन ने 1 और 27 रन बनाए थे। भारत यह सीरीज 4-0 से हारा था। उससे पहले आयरलैंड में खेले गए दो मैचों में वह 5 और 0 रन ही बना पाए थे।
संजू का प्रदर्शन
इस साल की शुरुआत में भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में संजू प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। कुल मिलाकर 2026 में अब तक सैमसन ने T20I क्रिकेट में 14 मैचों में 30.76 की औसत और 180.99 के स्ट्राइक-रेट से 400 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
Switching into game mode! 🔛
— BCCI (@BCCI) September 11, 2026
🎥 #TeamIndia gets to work ahead of #AFGvIND 🔥 pic.twitter.com/U0Eke1HyJO
अभिषेक को बनाने होंगे रन
पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11 की बात की जाए तो पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 T20I बैटर अभिषेक शर्मा पर सूर्यवंशी के साथ पारी का आगाज कर सकते। जिम्बाब्वे में अभिषेक की सीरीज बहुत खराब रही थी। उन्होंने 3 मैचों में कुल 11 रन बनाए थे।
जगह लेने बैठे होंगे संजू
अगर अभिषेक अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो सैमसन के लिए उनकी जगह लेने का मौका फिर से बन सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके डिप्टी तिलक वर्मा मिडिल-ऑर्डर में अभी शानदार फॉर्म में हैं।
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने 270 और 80 रन की पारी खेली थी। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
सुंदर को मिल सकती तरजीह
अरुण जेटली स्टेडियम की कंडीशन को देखते हुए कप्तान अय्यर मीडियम-पेसर नीतिश कुमार रेड्डी की जगह ऑफ-स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना पसंद कर सकते हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कुछ महीनों तक बाहर रहने के बाद सुंदर को हाल ही में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिला है।
एक्शन में जसप्रीत बुमराह
सीरीज में भारत के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को परखने का भी मौका होगा। वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना पहला T20I मैच खेल सकते हैं। जबकि अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल बाकी बॉलिंग अटैक संभालेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20 Weather Report: वैभव सूर्यवंशी के 'डेब्यू' पर पानी फेरेंगे इंद्रदेव, धरे रह जाएंगे सारे इंतजाम!
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच की नहीं बदलेगी तारीख, DDCA ने दिया ताजा अपडेट
