विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG 1st T20 Weather Report: वैभव सूर्यवंशी के 'डेब्यू' पर पानी फेरेंगे इंद्रदेव, धरे रह जाएंगे सारे इंतजाम!

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है।

पहले मैच में बारिश का साया

पहले मैच में बारिश का साया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी होंगे और उनके पहले मैच में उतरने की संभावना भी है, लेकिन संभावना बारिश की भी कम नहीं है।

ये मैच वैभव का भारत में पहला इंटरनेशनल मैच होगा। वह पहली बार अपने घर में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे जो उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी बात है। हालांकि, इंद्रदेव उनके इस डेब्यू के इंतजार को बढ़ा सकते हैं।

जमकर बरेसेंगे मेघ

एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो 13 सितंबर यानी रविवार के दिन भारत की राजधानी में जमकर बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच वाले दिन 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना रात के समय है। मैच शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम के समय 89 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। शाम के समय 55 प्रतिशत और दोपहर के समय 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो पूरा मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश हुई है और शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। यानी लगातार तीन दिन बारिश से घिरी रहने वाली दिल्ली में मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

मिलेगी निराशा

वैभव भारत के नए पोस्टर ब्वॉय बनकर उभरे हैं। फैंस उनको देखने के लिए उतावले रहते हैं। ऐसे में अगर मैच बारिश के कारण रद होता है तो फैंस को निराशा होगी। वैभव भी नहीं चाहेंगे कि मैच बारिश के कारण खराब हो। हालांकि, उनका खेलना अभी पक्का नहीं है, लेकिन घरेलू मैदान को देखते हुए संभावना यही है कि वैभव को मौका मिले।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच की नहीं बदलेगी तारीख, DDCA ने दिया ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 'हार के डर से चुनी गई मजबूत टीम', अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर भड़का पूर्व कप्‍तान