विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की पूरी टीम को चुना गया था 'मैन ऑफ द मैच'...

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 22 Jan 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 09:50 PM (IST)

न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को चार रन से हराया था और पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था।

जब क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की पूरी टीम को चुना गया था 'मैन ऑफ द मैच'...
जब क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की पूरी टीम को चुना गया था 'मैन ऑफ द मैच'...

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट का इतिहास एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड्स और आंकड़ों से भरा पड़ा है। इस खेल में कौन खिलाड़ी और कौन सी टीम कब कोई नया कमाल कर जाए इसका अंदाजा लगाना किसी से लिए भी मुश्किल है। क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसी ही घटना घटी थी जब न्यूजीलैंड की पूरी टीम को ही 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था और इस टीम ने इतिहास रच दिया था। 

ये वाकया वर्ष 1995-96 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दौरान घटा था। दोनों देशों के बीच खेले गए एक वनडे मैच में न्यूजीलैंड की पूरी की पूरी टीम को ही मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था। हालांकि आम तौर पर किसी एक खिलाड़ी को ही किसी भी मैच में ये खिताब दिया जाता है जो सबसे बेस्ट प्रदर्शन करता है। इस मैच में हुआ ये था कि न्यूजीलैंड की टीम टॉस हार गई और उन्हें पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 158 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 35.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। हालांकि मेजबान टीम के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरी की पूरी टीम 49.1 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज को ये मैच चार रन से गंवाना पड़ा। ये मैच बेहद रोमांचक था और इस तरह से मैच कम ही देखने को मिलते हैं। 

इस मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने जैसा प्रदर्शन किया था उसके बाद पूरी टीम को ही मैन ऑफ द मैच चुना गया। ये क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ था जब पूरी टीम को इस खिताब से नवाजा गया था। हालांकि इसके बाद एक फिर से इसी वर्ष ऐसा हुआ जब पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वर्ष 1996 में ही इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान की पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद 1999 में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराया था और उस टीम को भी मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।