Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ILT20 के दूसरे सीजन ने बनाया नया कीर्तिमान, इस मामले में बनी दूसरी बड़ी लीग

    ILT20 को मुंबई और दिल्ली में खूब ज्यादा पसंद किया गया। लीग के मैचों को उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों में देखा गया। लीग ने भारत के विविध में हिस्सों में अपना प्रभाव छोड़ा। इसके अलावा ILT20 के सीजन 2 में पंजाब के दर्शकों की संख्या में 22 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 01 Mar 2024 06:15 PM (IST)
    Hero Image
    ILT20 2024 ने बनाया नया कीर्तिमान। फोटो सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ILT20 के दूसरे सीजन ने व्यूअरशिप में नया कीर्तिमान बना लिया। ILT20 को जी लीनियर टीवी चैनलों और ZEE5 पर 221 मिलियन दर्शकों ने मैच का आनंद लिया। 34 मैचों की लीग में 46 प्रतिशत महिला दर्शकों ने हिस्सा लिया। यह दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 लीग बनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ILT20 को मुंबई और दिल्ली में खूब ज्यादा पसंद किया गया। लीग के मैचों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों में देखा गया। लीग ने भारत के विविध में हिस्सों में अपना प्रभाव छोड़ा। इसके अलावा ILT20 के सीजन 2 में पंजाब के दर्शकों की संख्या में 22 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

    दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को आई पसंद

    देश की सीमाओं को पार करते हुए ILT20 सीजन 2 को दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी देशों में प्रसारित किया गया। इनमें यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश, कैरेबियन और 100 से अधिक देश शामिल हैं। ILT20 ने खुद को विश्व स्तर पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग के रूप में स्थापित किया है।

    यह भी पढे़ं- नीदलैंड्स के बल्लेबाजों ने टी20 में मचाई तबाही, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड; पुराना हो गया संजू-दीपक का रचा कीर्तिमान

    महिलाओं की बढ़ी भागेदारी

    बता दें कि महिलाओं (99 मिलियन) और युवा जनसांख्यिकीय (121 मिलियन) सहित दर्शकों के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को आकर्षित किया है। स्टेडियम में भी दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई। दूर-दूर से आगे क्रिकेट फैंस ने स्टेडियम का पूरा माहौल बदल दिया। बता दें कि एमआई एमिरेट्स ने फाइनल में दुबई कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी जीती।

    यह भी पढ़ें- Anant-Radhika pre-wedding: सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी सहित अन्य खिलाडियों का गुजरात में लगा जमावड़ा, जामनगर पहुंचे सुपरस्टार