विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भड़क गया ये एक्टर और दे दी ये नसीहत

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 04:20 PM (IST)

विराट कोहली अपने बयान की वजह से प्रशंसकों के निशाने पर आ गए हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भड़क गया ये एक्टर और दे दी ये नसीहत
भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भड़क गया ये एक्टर और दे दी ये नसीहत

 नई दिल्ली, जेएनएन। अगर आप विदेश खिलाड़ी को पसंद करते हैं तो आपको भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस बयान को देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तो जैसे विलेन बन गए हैं। विराट के प्रशंसक तो उन्हें जमकर ट्रोल कर ही रहे हैं लेकिन अब इस फेहरिस्त में बड़े-बड़े सेलिब्रेटी का नाम भी जुड़ने लगा है। फिल्म जगह और प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों ने भी विराट के इस बयान पर अपना विरोध जताया है क्योंकि उन्हें उनकी ये बात पसंद नहीं आई। 

टॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ ने विराट के वीडियो की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि अगर आपको किंग कोहली बने रहना है तो आगे बोलने से पहले जरूर सोचिएगा कि आखिर द्रविड़ क्या कहेंगे। अब विराट को यूजर्स विदेशी सामान के विज्ञापनों को लेकर भी घेर रहे हैं। हालांकि इस पर विराट ने सफाई दे दी थी और आग्रह किया था कि इस मामले को ज्यादा तूल ना दें। 

If you want to remain #KingKohli it may be time to teach yourself to think 'What would Dravid say?' before speaking in future. What an idiotic set of words to come from an #India #captain! https://t.co/jVsoGAESuM

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।