विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC WTC Points Table: इंग्लैंड को घर में मात देकर न्यूजीलैंड को हुआ तगड़ा फायदा, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की बढ़ गई टेंशन

Published: Mon, 29 Jun 2026 10:43 PM (IST)

न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज 2-1 ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मिली शानदार जीत

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मिली शानदार जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को उसके घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया और इसी के साथ उसने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर लिया है। कीवी टीम ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में 160 रनों से जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम की।

जीत के लिए इंग्लैंड को 373 रनों की जरूरत थी। इस विशाल स्कोर के सामने इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई और 212 रनों पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की इस जीत ने उसे एक बार फिर टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में मजबूत कर दिया है। ये टीम पहली टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी है।

ऐसा है अंक तालिका का हाल

इस जीत के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में न्यूजीलैंड की स्थिति में बदलाव नहीं आया है। वह तीसरे स्थान पर ही है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी सातवें स्थान पर बनी हुई है। हालांकि, कीवी टीम के जीत प्रतिशत में इजाफा हुआ है। न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत अब 72.22 हो गया है। वहीं इंग्लैंड का प्रतिशत गिरकर 24.36 पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की जीत प्रतिशत 87.5 है तो वहीं साउथ अफ्रीका का 75 प्रतिशत है।

न्यूजीलैंड की इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टेंशन बढ़ा दी है। ये न्यूजीलैंड की इंग्लैंड में सिर्फ चौथी टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले उसने इंग्लैंड में 1986, 1999 और 2021 में टेस्ट सीरीज जीती थी। इस सीरीज के साथ ही बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल करियर भी समाप्त हो गया है। उन्होंने चौथे दिन ही बता दिया था कि वह इस मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

बाकी टीमों का ऐसा है हाल

न्यूजीलैंड के बाद चौथे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है। उसके चार मैचों में दो जीत और एक हार, एक ड्रॉ के साथ 28 अंक हैं जबकि उसका जीत प्रतिशत 58.33 है। पांचवें नंबर पर भारतीय टीम है जिसके नौ मैचों में चार जीत और चार हार के बाद 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 48.15 है। श्रीलंका छठे स्थान पर है। उसके तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के बाद 16 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 44.44 का है।

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ: इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, हार के साथ स्टोक्स युग का हुआ अंत

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ Test 2026: आज आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे Ben Stokes, देखें उनके करियर के टॉप-5 रिकॉर्ड्स