विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 Schedule: अहमदाबाद से होगी शुरुआत और टूर्नामेंट का अंत भी; 46 दिन में होंगे 48 मुकाबले

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Tue, 27 Jun 2023 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2023 05:36 PM (IST)

ICC World Cup 2023 Full Schedule विश्व कप 2023 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी जिसमें से 8 ...और पढ़ें

ICC World Cup 2023 schedule जारी। फोटो- आईसीसी।
ICC World Cup 2023 schedule जारी। फोटो- आईसीसी।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC World Cup 2023 Full Schedule: क्रिकेट के महाकुंभ यानी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का मंगलवार को एलान हो गया। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत आईसीसी के कई अधिकारियों की मौजूदगी में शेड्यूल की घोषणा की गई। भारत की मेजबानी में विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर 2023 से होगा। इसका फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विश्व कप 2023 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी, जिसमें से 8 टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया, जबकि 2 टीमें जिम्बाब्वे में खेले जा रहे क्वालीफायर मैच के बाद तय होगीं। आईसीसी भारत की मेजबानी में 10 शहरों में इसका आयोजन करेगा। इनमें चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला शामिल हैं। 

वर्ल्ड कप में खेले जाएंगे 48 मैच

प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य नौ टीमों से खेलेंगी। इनमें शीर्ष 4 नॉकआउट चरण और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग चरण में कुल 45 मुकाबले खेलें जाएंगे। दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच को मिलाकर कुल 48 मैच आयोजित किए जाएंगे।

इस दिन भारत खेलेगा अपना पहला मैच

पहला मुकाबला 2019 की चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।

भारत का मुकाबला

तारीख बनाम
8 अक्टूबर भारत और ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
11 अक्टूबर भारत और अफगानिस्तान (दिल्ली)
14 अक्टूबर भारत और पाकिस्तान (अहमदाबाद)
19 अक्टूबर भारत और बांग्लादेश (पुणे)
22 अक्टूबर भारत और न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

29 अक्टूबर

भारत और इंग्लैंड (लखनऊ)
2 नवंबर  भारत और क्वालिफायर-2 (मुंबई)
5 नवंबर भारत और साउथ अफ्रीका (कोलकाता)
12 नवंबर भारत और क्वालिफायर-1 (बैंगलोर)

भारत इन जगहों पर खेलेगा अपने मैच

भारतीय टीम अपने मुकाबले क्रमश: चेन्‍नई, दिल्‍ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में खेलेगी। वहीं, पाकिस्तान अपने मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई और कोलकाता में खेलेगा। पाकिस्तान 6 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगा।