विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: भारत-पाक के हाईवोल्टेज मैच में आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Tue, 21 May 2019 02:01 PM (GMT+05:30)

सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले पर रहेंगी।

World Cup 2019: भारत-पाक के हाईवोल्टेज मैच में आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
World Cup 2019: भारत-पाक के हाईवोल्टेज मैच में आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

नई दिल्ली, जेएनएन। आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 के शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। 30 मई से इंग्लैंड में खेला जाना है इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम को एक दूसरे से एक-एक मैच खेलना होगा। ऐसे में सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले पर रहेंगी।   

इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेने जाने वाले इस मैच में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। जब भारत और पाकिस्तान विश्व कप में भिड़ेंगे तो उस वक्त सशस्त्र अधिकारी सबसे जटिल पुलिस ऑपरेशन का हिस्सा बनेंगे। 16 जून को होने वाले इस मुकाबले के लिए 50 हजार से ज्यादा आवेदन आए जबकि सिर्फ 25 हजार टिकेट उपलब्ध थे। 

हालांकि परिचालन संबंधी कारणों से अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस पूरे टूर्नामेंट की तुलना में इस मैच के दौरान सबसे अधिक सुरक्षा अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए है जो आतंकवाद या इससे जुड़ी घटना प्लान कर सकते हैं। 

सुरक्षा अधिकारी स्टेडियम के आसपास बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों पर भी कड़ी नजर रखेंगे जहां से दर्शक अंदर जाएंगे और बाहर निकलेंगे। साथ ही वाहन अवरोध भी लगाए जाएंगे। अधिकारी भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक स्थिति पर भी नज़र रखेंगे। इस महामुकाबले के लिए टिकट की राशि 2,65,408 लाख रुपये से ज्यादा की है।

हालांकि खूफिया एजेंसियों ने भारत-पाक मैच के दौरान किसी भी तरह के हमले की आशंका नहीं जताई है। इस मैच के दौरान 80 प्रतिशत आबादी इंग्लैंड की ही होगी। आपको बता दें कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर इन्हीं दो टीमों के बीच बिना किसी रुकावट या परेशानी के खेला गया था।   

पुलिस ने स्थानीय भारतीय और पाकिस्तानी समुदायों के बीच स्थिति की जांच की है और बढ़ते राजनीतिक तनावों के बावजूद घृणा अपराध में कोई वृद्धि नहीं पाई है। पुलिस को उम्मीद है कि लगभग 3,000 दर्शक मैनचेस्टर के कैथेड्रल गार्डन में भी पहुचेंगे जहां इस मैच का लाइव प्रसारण एक बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा। इसलिए शहर के केंद्र में सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।