विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019 IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न पर बोर्ड ने फेरा पानी

By Rajat SinghEdited By:
Published: Sat, 08 Jun 2019 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 10:42 AM (IST)

ICC World Cup 2019 IND Vs PAK पाकिस्तानी खिलाड़ी 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानना चाहते थे।

World Cup 2019 IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न पर बोर्ड ने फेरा पानी
World Cup 2019 IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न पर बोर्ड ने फेरा पानी

नई दिल्ली,जेएनएन। ICC World Cup 2019 IND Vs PAK: विश्व कप का वह मैच जिस पर सबकी निगाहें रहती हैं। वह मैच जिसमें भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होता है। उस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड से एक अजीब-सी मांग कर डाली। पाकिस्तानी खिलाड़ी 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानना चाहते थे। उनकी इस ख्वाहिश को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नकार दिया है।

World Cup 2019 Pak vs SL: इतिहास खुद को दोहरा रहा है तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा ये विश्व कप!

पाकिस्तान की वेबसाइट पाक पैशन के संपादक साज सादिक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सादिक ने लिखा कि पीसीबी ने सरफराज अहमद और उनकी टीम की उस अपील को नामंजूर कर दिया है। इस अपील वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानाने की मांग कर रहे थे। टीम की यह मांग भारतीय टीम द्वारा मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में सेना की कैप पहनने के प्रतिकार के रूप में की गई थी। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी। उन्हीं को नमन करने के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में सेना जैसी कैप पहनी थी।

World Cup 2019: ‘बलिदान बैज’ वाले ग्लव्स पहनकर नहीं खेल सकेंगेे धौनी, ICC ने नहीं दी मंजूरी

सादिक ने ट्वीट किया कि रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वह क्रिकेट पर ध्यान दें और बोर्ड ने सरफराज अहमद की टीम की इस अपील को खारिज कर दिया। उन्होंने साथ ही पीसीबी चेयरमैन अहसान मनी का जबाव भी लिखा है जिसमें अहसान ने कहा कि हम वो नहीं कर सकते जो अन्य टीमें करती हैं। कई तरह से जश्न मनाया जा सकता है जैसा कि मिस्बाह उल हक ने लॉर्डस में मनाया था, वो भी सेना को नमन था, लेकिन विकेट गिरने पर कुछ अलग नहीं।

बता दें कि हाल ही सैना को सम्मान देने के लिए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ग्लव्स पर बलिदान बैज का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से पाकिस्तान में इसको लेकर एक प्रकार की नाराजगी देखी जा सकती है। हालांकि, ICC ने धौनी को ऐसा करने से रोक दिया है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।