विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC world cup 2019: भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने वाला ये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज विश्व कप टीम से बाहर हुआ

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 08 May 2019 04:29 PM (GMT+05:30)

world cup 2019 विश्व कप के लिए चोटिल गेंदबाज की जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में केन रिचर्डसन को शामिल किया गया है।

ICC world cup 2019: भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने वाला ये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज विश्व कप टीम से बाहर हुआ
ICC world cup 2019: भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने वाला ये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज विश्व कप टीम से बाहर हुआ

सिडनी। world cup 2019 इंग्लैंड में होने वाले अगले विश्व कप के शुरू होने में कुछ ही दिनों का वक्त शेष बचा है, लेकिन उससे पहले कंगारू टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। टीम के अहम तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन कंधे की चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि पाकिस्तान के विरुद्ध मार्च में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान उन्हें चोट लगी थी जो अब तक ठीक नहीं हो पाया है। उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा और इसकी वजह से वो विश्व कप टीम से बाहर हो रहे हैं। झाय रिचर्डसन की जगह टीम में केन रिचर्डसन को शामिल किया गया है। 

गौरतलब है कि रिचर्डसन को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त कंधे में चोट लगी थी। ब्रिसबेन में विश्व कप के लिए आयोजित शिविर के वक्त कर वो फिट नहीं हो पाए हैं। रिचर्डसन ने इसी वर्ष भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और पांच मैचों की सीरीज में सात विकेट लिए थे। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपनी गेंदबाजी से खूब परेशान किया था और सबकी नजरों में आए थे। 

झाय रिचर्डसन के चोटिल होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो डेविड बीकली ने कहा कि ये काफी निराश करने वाली खबर है। रिहैब के दौरान उनमें सुधार हो रहा था और उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी करने का प्रयास भी किया जिसमें ये साफ हो गया कि वो अपनी सही गति के साथ गेंद नहीं डाल पा रहे हैं। इसके बाद ही चयनकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करके उन्हें विश्व कप टीम से बाहर किया गया। 

विश्व कप से बाहर होने के बाद झाय रिचर्डसन ने कहा कि विश्व कप टीम से बाहर होने की वजह से मैं काफी निराश हूं, लेकिन मेरी कोशिश यही रहेगी कि मैं फिर से फिट होकर मैदान पर वापसी करूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्‍व कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा। इससे पहले वह 25 और 27 मई को इंग्लैंड व श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।