विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC Women's T20I Rankings: शेफाली वर्मा को शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, श्री चरणी का नंबर-1 पर राज बरकरार

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:12 PM (IST)

एशियन गेम्‍स 2026 के सेमीफाइनल में शतक जमाने वाली शेफाली वर्मा को ताजा आईसीसी रैंकिंग में दो स्‍थान का फायदा ...और पढ़ें

शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा

HighLights

  1. शेफाली वर्मा ताजा टी20 रैंकिंग में चौथे स्‍थान पर पहुंची

  2. क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को हुआ बंपर फायदा

  3. श्री चरणी और दीप्ति शर्मा का गेंदबाजी में कमाल 

प्रेट्र, दुबई। भारत की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा में अपना पहला टी-20 शतक लगाने के बाद आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गईं।

जापान के निशिन में बांग्लादेश के विरुद्ध सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन की पारी से पहले शेफाली ने क्वार्टर फाइनल में जापान के विरुद्ध नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। सोमवार तक के प्रदर्शन के आधार पर ताजा जारी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी (799 रेटिंग अंक) और दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं।

श्री चरणी पहले और दीप्ति उनसे 70 अंक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज हैं। टीम की अन्य खिलाड़ियों को भी काफी फायदा हुआ है जिसमें क्रांति गौड़ 15 पायदान के फायदे से 57वें और नंदनी शर्मा 22 पायदान ऊपर चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन के बाद दोनों ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (क्रमशः 461 और 432) हासिल किए हैं। हालांकि स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे खिसककर छठे स्थान पर आ गईं और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर बरकरार हैं।

यह भी पढ़ें- स्‍मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने उम्‍दा प्रदर्शन करके बनाए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा के माथे पर लगा 'कलंक'

यह भी पढ़ें- IND vs SL Final Live: भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, एशियन गेम्‍स 2026 में देश को दिलाया पहला गोल्‍ड