विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Women's T20 World Cup 2023: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 10 Feb 2023 01:02 PM (IST)

ICC Womens T20 World Cup 2023 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज दक्षिण अफ्रीका में होगा। टूर्नामेंट का ...और पढ़ें

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज आज दक्षिण अफ्रीका में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ग्रुप ए की टीमें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका महिला के बीच केप टाउन में खेला जाएगा। यह साल महिला टी20 वर्ल्‍ड कप का आठवां संस्‍करण होगा।

इस साल महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में कुल 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। ऑस्‍ट्रेलिया महिला, बांग्‍लादेश, न्‍यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं इंग्‍लैंड महिला, भारत, आयरलैंड, पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज को ग्रुप-बी में रखा गया है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। ऑस्‍ट्रेलिया गत चैंपियन हैं। बता दें कि पहले लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे और दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेंगी। फिर नॉकआउट मुकाबले 23 और 24 फरवरी को क्रमश: न्‍यूलैंड्स व केप टाउन में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इन मुकाबलों की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं।

भारतीय समयानुसार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का पूरा कार्यक्रम

  • 10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका महिला, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
  • 11 फरवरी - वेस्‍टइंडीज बनाम इंग्‍लैंड महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
  • 12 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्‍तान महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
  • 12 फरवरी - बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका महिला, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
  • 13 फरवरी - आयरलैंड बनाम इंग्‍लैंड महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
  • 13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्‍यूजीलैंड महिला, पार्ल (शाम 10:30 बजे)
  • 14 फरवरी - ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश, जीक्‍यूबर्हा (शाम 10:30 बजे)
  • 15 फरवरी - भारत बनाम वेस्‍टइंडीज महिला, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
  • 15 फरवरी - पाकिस्‍तान बनाम आयरलैंड महिला, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
  • 16 फरवरी - श्रीलंका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया महिला, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
  • 17 फरवरी - न्‍यूजीलैंड बनाम बांग्‍लादेश, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
  • 17 फरवरी - वेस्‍टइंडीज बनाम आयरलैंड महिला, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
  • 18 फरवरी - इंग्‍लैंड बनाम भारत, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
  • 18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, जीक्‍यूबर्हा (शाम 10:30 बजे)
  • 19 फरवरी - पाकिस्‍तान बनाम वेस्‍टइंडीज महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
  • 19 फरवरी - न्‍यूजीलैंड बनाम श्रीलंका महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
  • 20 फरवरी - भारत बनाम आयरलैंड महिला, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
  • 21 फरवरी - इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान महिला, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
  • 21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्‍लादेश महिला, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
  • 23 फरवरी - सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
  • 24 फरवरी - सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
  • 26 फरवरी - फाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, बन गए ऐसे पहले भारतीय कप्तान

यह भी पढ़ें: India vs Aus Test: ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, स्टेडियम से सीधा अस्पताल पहुंचा ये कंगारू बल्लेबाज