विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की कुटाई कर चमारी अटापट्टू ने ICC रैंकिंग में लगाई छलांग, करियर में पहली बार किया बड़ा कारनामा

Published: Tue, 04 Aug 2026 05:34 PM (IST)

आईसीसी ने महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू टी20ई में करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंक पर पहुंच गई हैं।

चमारी अटापट्टू (फोटो: श्रीलंका क्रिकेट)

चमारी अटापट्टू (फोटो: श्रीलंका क्रिकेट)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वे अपने करियर के बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

अटापट्टू को इसका फायदा मिला है और उन्होंने रैंकिंग में छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी महिलाओं की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं। टॉप-5 में भारत क स्मृति मंधाना भी मौजूद हैं। श्रीलंका की युवा बल्लेबाज इमेशा दुलानी को ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है और उन्होंने लंबी छलांग लगाई है।

चमारी अटापट्टू को हुआ बड़ा फायदा

अटापट्टू ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 39 और दूसरे मैच में 40 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वे ताजा रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले वे सातवें नंबर पर थी। मौजूदा समय में उनके 729 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। ये उनके टी20 करियर की बेस्ट रैंकिंग भी है।

श्रीलंका की ही इमेशा दुलानी को भी काफी फायदा हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था। उसका फायदा उन्हें मिला है। दुलानी ने 33 पायदान की छलांग गई है और 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके मौजूदा समय में 603 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

स्मृति मंधाना टॉप-5 में मौजूद

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अकेली खिलाड़ी हैं, जो महिलाओं की टी20 रैंकिंग में टॉप-5 में हैं। उनके 746 रेटिंग प्वाइंट्स हैं और इसके साथ वे पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। भारत की शेफाली वर्मा को एक अंक का नुकसान हुआ है और वे सातवें नंबर पर खिसक गई हैं।

वनडे रैंकिंग में मंधाना शीर्ष पर काबिज

महिला वनडे की ताजा रैंकिंग में मंधाना पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके 790 रेटिंग प्वाइंट्स हैं और पहले स्थान पर मौजूद हैं। 782 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट दूसरे नंबर पर हैं। मंधाना के अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। वे 10वें नंबर पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने दो कोचेस को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट लिख जताया आभार

यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर ने बुमराह के रिप्‍लेसमेंट का एलान करके मोहम्‍मद शमी को दिया साफ संदेश, तेज गेंदबाज का खत्‍म हुआ करियर?