विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC ने की सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करने की कोशिश, मास्टर ब्लास्टर ने दिया ये जवाब

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 16 May 2019 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 12:29 PM (IST)

ICC wants Troll Sachin Tendulkar but Master Blaster Comes Up With A Cheeky Reply

ICC ने की सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करने की कोशिश, मास्टर ब्लास्टर ने दिया ये जवाब
ICC ने की सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करने की कोशिश, मास्टर ब्लास्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हर फैंस के दिल में बसे हुए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही सचिन तेंदुलकर के नाम 200 से ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित हो लेकिन, सचिन तेंदुलकर की छवि बतौर बल्लेबाज ज्यादा रही है। वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा फिफ्टी और सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने ट्रोल करने का प्रयास किया है। 

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके साथ विनोद कांबली नज़र आ रहे हैं। नवी मुंबई में Tendulkar-Middlesex ग्लोबल एकेडमी कैंप के इस वीडियो में सचिन अपनी ट्रेडमार्क लेग स्पिन करते देखे जा सकते हैं। सचिन जब गेंदबाजी कर रहे हैं उनका पैर क्रीज से बहुत आगे है। ऐसे में ICC के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने मजाकिया लहजे में सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करना चाहा। लेकिन, मास्टर ब्लास्टर इसका जवाब बड़े ही आतिशी अंदाज में दिया है। 

आइसीसी ने सचिन तेंदुलकर के वीडियो को रिट्वीट करते लिखा है, "सचिन तेंदुलकर आप अपना फ्रंट फुट देखिए?" इसके अलावा आइसीसी ने महान अंपायर स्टीव बकनर की फोटो भी लगाई है जो नो बॉल का इशारा कर रहे हैं। हालांकि, आइसीसी ने इस ट्वीट के साथ फनी इमोजी भी लगाई है। इससे प्रतीत होता है कि महज ये एक मजाक था। 

उधर, स्टीव बकनर के तमाम विवादित फैसलों का शिकार रहे सचिन तेंदुलकर ने इसका मजेदार जवाब दिया। सचिन तेंदुलकर  ने लिखा, "कम से कम इस बार में गेंदबाजी कर रहा हूं ना कि बल्लेबाजी?" अंपायर का निर्णय ही हमेशा सर्वमान्य होता है।

 24 साल तक क्रिकेट के मैदान से जुड़े रहे सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 2013 में क्रिकेट के अलविदा कहने वाले सचिन तेंदुलकर इस समय आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस के आइकोन हैं। इसके अलावा सचिन T20 मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी लीग में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हिस्सा ले रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।