विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sandeep Lamichhane को T20 world cup 2024 के लिए नहीं मिला वीजा, नेपाल में जमकर हुआ हंगामा; सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन

Published: Thu, 30 May 2024 12:06 PM (IST)

टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है जहां संदीप लामिछाने की गैरमौजूदगी में उन्होंने वार्म-अप ...और पढ़ें

Sandeep Lamichhane को वीजा नहीं मिलने पर नेपाल के लोग हुए नाराज
Sandeep Lamichhane को वीजा नहीं मिलने पर नेपाल के लोग हुए नाराज

HighLights

  1. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से होना है
  2. नेपाल की टीम का 4 जून को नीदरलैंड्स से सामना
  3. नेपाल के संदीप लामिछाने को अमेरिका ने नहीं दिया वीजा

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। नेपाल क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep lamichhane) का अमेरिकी दूतावास ने उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। वह दुष्कर्म के एक मामले में बरी होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वापसी की उम्मीद कर रहे थे।

संदीप को वीजा देने से इनकार के बाद नेपाल के लोग नाराज है और वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संदीप लामिछाने को वीजा देने की मांग करते हुए लोग सकड़ों पर उतर आए है। क्रिकनेपाल. कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोग पीएम के आवास के बाहर संदीप लामिछाने को वीजा देने की डिमांड कर रहे है।

Sandeep Lamichhane को वीजा नहीं मिलने पर नेपाल के लोग हुए नाराज

दरअसल, नेपाल टीम के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को अमेरिका द्वारा वीजा नहीं दिया गया, क्योंकि पिछले साल 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उस लड़की ने उन पर दुष्कर्म का आरोम लगाया था।

इस मामले में संदीप को काठमांडू कोर्ड की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी, जिसकी संदीप ने हाई कोर्ट में चुनौती दी और उन्हें सफलता मिल गई। हाई कोर्ट ने संदीप को इस मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद उनके टी20 विश्व कप 2024 खेलने की पूरी उम्मीदें थी, लेकिन अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK 4th T20I Live Streaming: भारत में घर बैठे कैसे देखें इंग्लैंड-पाक का लाइव मैच, जानिए धांसू तरीके

अमेरिका द्वारा संदीप को वीजा नहीं मिलने से नेपाल के लोग काफी नाराज है और वह सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। लामिछाने को वीजा नहीं देने के बाद नेपाल के लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। सड़कों पर लोग लामिछाने के लिए आवाज उठाते हुए नजर आए।

नेपाल का टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स से होगी पहली भिड़त

टी20 विश्व कप से पहले नेपाल की टीम अमेरिका पहुंच चुकी है, जहां संदीप लामिछाने की गैरमौजूदगी में उन्होंने वार्म-अप मैच कनाडा के खिलाफ खेला। 27 मई को खेले गए वार्म-अप मैच में नेपाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, नेपाल की टीम अपना दूसरा वार्म-अप मैच यूएसए के खिलाफ खेलेगी। टी20 विश्व कप में नेपाल की टीम अपने अभियान 4 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।