यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लीगों पर लगाम कसने की तैयारी में आइसीसी
लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की शुरुआत से ही कई आइसीसी सदस्य देशों ने अपनी लीग लांच कर दी,

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) विभिन्न टी-20 और टी-10 लीग पर लगाम कसने की मुहिम के तहत अगले हफ्ते होने वाली बैठक में इसके लिए भविष्य के नियम और स्वीकृति के बारे में चर्चा करेगी। यह जानकारी बुधवार को एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की शुरुआत से ही कई आइसीसी सदस्य देशों ने अपनी लीग लांच कर दी, जिसे पांच दिवसीय क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर खतरे के रूप में देखा जा रहा है। हाल में ताजा प्रारूप में आइसीसी मान्यता प्राप्त टी-10 (10 ओवर प्रति टीम) लीग रही, जो पिछले साल शारजाह में खेली गई थी।
आइसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि इस मुद्दे पर 20 अक्टूबर को सिंगापुर में होने वाली बोर्ड की बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगले हफ्ते हमारी बैठक में टूर्नामेंट के नियमों और स्वीकृति के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा लीग के लिए खिलाडि़यों को रिलीज करने पर भी चर्चा होगी।