विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइसीसी ने जारी की ग्लोबल महिला टी-20 रैंकिंग, भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस नंबर पर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 12 Oct 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 09:44 AM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली वैश्विक 46 टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

आइसीसी ने जारी की ग्लोबल महिला टी-20 रैंकिंग, भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस नंबर पर
आइसीसी ने जारी की ग्लोबल महिला टी-20 रैंकिंग, भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस नंबर पर

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने ग्लोबल महिला टी-20 रैंकिंग की शुरुआत कर दी। तीन बार की टी-20 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली वैश्विक 46 टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर है। भारतीय टीम को इस रैंकिंग में पांचवां स्थान मिला है।

इस रैंकिंग में एसोसिएट सदस्यों में स्कॉटलैंड को 11वां स्थान मिला है। थाईलैंड 12वें स्थान पर है। जून में खेले गए एशिया कप से सभी टी-20 मैचों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का माना जाने लगा है। रैंकिंग तालिका में आने के लिए एक टीम को बीते तीन-चार वर्षो में छह टी-20 मैच खेलना अनिवार्य है। ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा स्थान न्यूजीलैंड को मिला है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन अंकों का अंतर है। 280 अंक ले पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस स्थान पर बने रहने के लिए 25 से 29 अक्टूबर तक मलेशिया में पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करनी होगी।

इंग्लैंड की टीम तीसरे और वेस्टइंडीज चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका छठे, पाकिस्तान सातवें, श्रीलंका आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश को नौवां और आयरलैंड को 10वां स्थान मिला है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।