Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK के बीच 15 अक्टूबर को होगा महामुकाबला, 'रोहित ब्रिगेड' के WC 2023 का पूरा कार्यक्रम जानें यहां

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 12:34 PM (IST)

    World Cup 2023 Team India Full Schedule क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप 2023 का बिगुल बज चुका है। आईसीसी ने हाल ही में वनडे विश्व कप के शेड्यूल का एलान किया। बता दें कि विश्व कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर से खेला जाना है जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा। वहीं भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है।

    Hero Image
    ICC World Cup 2023 Team India Schedule: 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगा भारत

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ODI World Cup 2023 Team India Full Fixtures क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप 2023 का बिगुल बज चुका है। आईसीसी ने हाल ही में वनडे विश्व कप के शेड्यूल का एलान किया। बता दें कि विश्व कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर से खेला जाना है, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है। भारतीय फैंस इस टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं विश्व कप 2023 में भारत के पूरे शेड्यूल के बारे में।

    ODI World Cup 2023: 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगा भारत

    दरअसल, विश्व कप 2023 में भारतीय टीम (Indian Team) अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद 11 अक्टूबर तो भारत अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा, ये मैच दिल्ली में आयोजित होगा।

    भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़त

    बता दें कि जब भी भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती है तो मैच का लेवल ही कुछ अलग रहता है। दोनों टीमों के बीच भिड़त का फैंस को काफी इंतजार रहता है। ऐसे में इस बार विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    जानें World Cup 2023 में भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

    IND vs AUS 8 अक्टूबर चेन्नई
    IND vs AFG 11 अक्टूबर दिल्ली
    IND vs PAK 15 अक्टूबर अहमदाबाद
    IND vs BAN 19 अक्टूबर पुणे
    IND vs NZ 22 अक्टूबर धर्मशाला
    IND vs ENG 29 अक्टूबर लखनऊ
    IND vs Qualifier 2 2 नवंबर मुंबई
    IND vs SA 5 नवंबर कोलकाता
    IND vs Qualifier 1 11 नवंबर बेंगलुरु

    comedy show banner
    comedy show banner