विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ODI World Cup 2027 होगा एकदम अनोखा और रोमांचक, ICC लेकर आया नई 'सुपर सीरीज' और 'सुपर-7' फॉर्मेट

Published: Wed, 15 Jul 2026 04:45 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:54 PM (IST)

वर्ल्ड कप 2027 के लिए आईसीसी ने फॉर्मेट का एलान कर दिया है। अगला विश्व कप बेहद रोमांचक होने वाला ...और पढ़ें

वर्ल्ड कप 2027

वर्ल्ड कप 2027

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2027 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फॉर्मेट का एलान कर दिया है। इसी के साथ क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने उन सभी मीडियो रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि टूर्नामेंट को 14 की जगह 12 टीमों का कर दिया जाएगा। आईसीसी के एलान के साथ कन्फर्म हो गया है कि 14 टीमों का ही टूर्नामेंट खेला जाएगा।

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने एलान किया है कि विश्व कप 2027 में 14 टीमें शामिल होंगी। ये वर्ल्ड कप तीन राउंड में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा लेकिन आईसीसी ने इसमें कुछ बदलाव किया है।

तीन राउंड में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2027

आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एडिनबर्ग में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में विश्व कप के फॉर्मेट में कुछ बदलाव करने का फैसला किया गया है। इसमें विश्व कप 2027 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 भी शामिल हैं। विश्व कप 2027, जो साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है, वो तीन राउंड में होगा।

पहले राउंड में 11, 12 और 13 रैंक वाली टीमें आपस में एक सुपर सीरीज खेलेंगी। इनमें से, जो टीम टॉप पर होगी वो दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी। दूसरे राउंड में 12 टीमें होंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इनमें से टॉप-3 टीमें सुपर-7 यानी तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। तीसरे राउंड में 7 टीमें होंगी, जहां राउंड रॉबिन फॉर्मेट में टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

वर्ल्ड कप 2027 कब और कहां खेला जाएगा?

वर्ल्ड कप 2027 तीन देशों में खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं। विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस तरह का फॉर्मेट विश्व कप में पहली बार लाया है। 

टी20 वर्ल्ड कप में भी बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। आईसीसी ने अगले विश्व कप को भी 20 टीमों तक बरकरा रखा है। हालांकि, जहां 2026 में सुपर-8 फॉर्मट खेला गया था, वहां अब सुपर-10 होगा। ऐसे में दूसरे राउंड में 10 टीमें खेल सकेंगी।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd ODI Playing 11: रोहित-विराट के बल्लों पर दारोमदार, सीरीज जीतने के लिए इन 11 प्‍लेयर्स पर दांव लगा सकते हैं गिल

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd ODI Live Streaming: बदल गया दूसरे वनडे का समय, फ्री में ऐसे देख पाएंगे यह मुकाबला