विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pak vs SA: फाफ डु प्लेसिस पर ICC ने लगाया एक टेस्ट का बैन, कर दी थी ये गलती

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 07 Jan 2019 11:12 AM (IST)

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Pak vs SA: फाफ डु प्लेसिस पर ICC ने लगाया एक टेस्ट का बैन, कर दी थी ये गलती
Pak vs SA: फाफ डु प्लेसिस पर ICC ने लगाया एक टेस्ट का बैन, कर दी थी ये गलती

केपटाउन, एएफपी। पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद उसके कप्तान फाफ डु प्लेसिस को एक टेस्ट मैच के लिए निलंबित कर दिया गया जिससे वह श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। आइसीसी ने मैच के बाद इस सजा की घोषणा की।

डु प्लेसिस और उनके खिलाड़ियों पर भी उनकी मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगा है। धीमी ओवर गति के कारण पहले तीन दिनों में आधा-आधा घंटा जोड़ा गया था।

आइसीसी के नियमों के अनुसार निर्धारित समय में गेंदबाजी में विफल रहने के लिए प्रत्येक ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना देना होता है।

डु प्लेसिस पिछले साल 17 जनवरी को सेंचुरियन में भारत के खिलाफ मैच में भी धीमी ओवर गति के दोषी पाये गये थे जिससे 12 महीने के समय में यह उनका दूसरा अपराध है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।