विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत आ गई आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी, करना है दीदार तो आना पड़ेगा यहां

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 04:31 PM (IST)

आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी भारत आ चुकी है।

भारत आ गई आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी, करना है दीदार तो आना पड़ेगा यहां
भारत आ गई आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी, करना है दीदार तो आना पड़ेगा यहां

 दुबई (यूएई), एएनआई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी भारत आ चुकी है। इस वक्त इस ट्रॉफी को पूरे विश्व में घुमाया जा रहा है और भारत इसका आठवां पड़ाव है। भारत में इस ट्रॉफी को 23 दिनों में कुल नौ शहरों में ले जाया जाएगा। इनमें से भारत के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में आम लोगों के दीदार के लिए इसे बड़े शॉपिंग स्पॉट पर रखा जाएगा। आप इस ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवा सकते हैं और क्रिकेटर्स से बातचीत भी कर सकते हैं। 

इस ट्रॉफी को दो दिसंबर को मुंबई लाया जाएगा। मुंबई में इसे इनफिनिटि मॉल में रखा जाएगा। जिसका पता है इनफिनिटि मॉल, लिंक रोड, मलाड वेस्ट, मुंबई, 40064। 

बेंगलुरु में इस ट्रॉफी को आठ दिसंबर को लाया जाएगा और इसे फोरम मॉल, नंबर 21, होसुल रोड, कोरामंगाला, बेंगलुरु, 560095 में रखा जाएगा। 

ट्रॉफी का अगला पड़ाव कोलकाता होगा जहां उसे 15 दिसंबर को लाया जाएगा। इस ट्रॉफी को कोलकाता के साउथ सिटी मॉल, 375, प्रिंस अनवर शाह रोड, साउथ सिटी कॉमप्लेक्स, जाधवपुर, कोलकाता, 700068 में रखा जाएगा जहां आप उसका दीदार कर सकते हैं। 

अगले आइसीसी क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी को इन बड़े शहरों के बाद 23 दिसंबर को लाया जाएगा और आम लोगों के दीदार के लिए इसे एंबियेंस मॉल गुड़गांव, एनएच 8, एंबियेंस आइलैंड, गुरुग्राम, हरियाणा, 122002 में रखा जाएगा। आपको बता दें कि आइसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप अगले वर्ष इंग्लैंड में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 30 मई से होगी और इसका समापन 14 जुलाई को होगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।