विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया कप में खेले इन तीन खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 11:32 AM (IST)

इन खिलाड़ियों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों पर पक्ष रखने के लिए आठ अक्टूबर से 14 दिन की समय दिया गया है।

एशिया कप में खेले इन तीन खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप
एशिया कप में खेले इन तीन खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप

दुबई, पीटीआइ। पिछले महीने एशिया कप में भारत के खिलाफ खेलने वाले तीन खिलाड़ियों पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने 2014 में कथित तौर पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आरोप लगाए हैं। ये तीनों खिलाड़ी हांगकांग की टीम के हैं

तीनों खिलाड़ियों के नाम इरफान अहमद, नदीम अहमद और हजीब अमजद। इनमें नदीम अहमद और इरफान अहमद भाई भी हैं। इन तीनों खिलाड़ियों पर एसीयू (भ्रष्टाचार रोधी इकाई) संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम बायें हाथ के स्पिनर नदीम का है, जिन्होंने 18 सितंबर को यहां एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन दिए थे।तीन क्रिकेटरों पर फिक्सिंग के आरोप हैं।

आइसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों पर 19 आरोप लगे हैं। इरफान पर नौ आरोप हैं तो वहीं नदीम और हसीब पर पांच-पांच आरोप हैं। इन सभी खिलाड़ियों को जांच पूरी न हो जाने तक अस्थायी तौर से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इन खिलाड़ियों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों पर पक्ष रखने के लिए आठ अक्टूबर से 14 दिन की समय दिया गया है। आइसीसी ने इस मामले पर इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं बताया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।