विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका के इस गेंदबाज़ पर ICC ने लगाया बैन, इस तरह की बॉलिंग की वजह से लगी रोक

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 11 Dec 2018 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 02:33 PM (IST)

आइसीसी के नियम के मुताबिक गेंदबाज को 15 डिग्री तक हाथ को एक तरफ झुकाने की इजाजत मिलती है, लेकिन जांच के दौरान धनंजय का हाथ इस सीमा से ज्यादा झुका हुआ पाया गया।

श्रीलंका के इस गेंदबाज़ पर ICC ने लगाया बैन, इस तरह की बॉलिंग की वजह से लगी रोक
श्रीलंका के इस गेंदबाज़ पर ICC ने लगाया बैन, इस तरह की बॉलिंग की वजह से लगी रोक

दुबई, एएफपी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने सोमवार को श्रीलंकाई गेंदबाज अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन को अवैध करार दिया और साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया।

आइसीसी के नियम के मुताबिक गेंदबाज को 15 डिग्री तक हाथ को एक तरफ झुकाने की इजाजत मिलती है, लेकिन जांच के दौरान धनंजय का हाथ इस सीमा से ज्यादा झुका हुआ पाया गया।

आइसीसी के नियम 11.1 के तहत संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकता। हालांकि नियम 11.5 कहता है कि श्रीलंका क्रिकेट की स्वीकृति से धनंजय घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान अंपायर ने अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए थे। इस मैच में श्रीलंका को 211 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। धनंजय ने जिसके बाद पिछले महीने 23 नवंबर को ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में आइसीसी के समक्ष अपनी गेंदबाजी का टेस्ट दिया था, टेस्ट में वह सफल नहीं हो पाए।

आइसीसी द्वारा गेंदबाजी से निलंबित करने के बाद भी अकिला धनंजय अपने एक्शन में सुधार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।