विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ: भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज़ी कर रहा था ये खिलाड़ी, मिल गई ये बुरी खबर

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 28 Jan 2019 01:50 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Jan 2019 05:03 PM (GMT+05:30)

ICC ने भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायुडू को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है।

Ind vs NZ: भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज़ी कर रहा था ये खिलाड़ी, मिल गई ये बुरी खबर
Ind vs NZ: भारतीय टीम के लिए बल्लेबाज़ी कर रहा था ये खिलाड़ी, मिल गई ये बुरी खबर

दुबई, जेएनएन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक भारतीय खिलाड़ी को बुरी खबर मिली। अंबाती रायुडू जब तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाज़ी के लिए उतरे उसी दौरान ये खबर आई कि ICC ने अंबाती रायुडू को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। रायुडू ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में गेंदबाज़ी की थी। रायुडू के गेंदबाज़ी एक्शन को संदिग्ध पाए जाने के बाद उन्हें 14 दिन के अंदर फिर से अपने गेंदबाज़ी एक्शन का टेस्ट देना था, जो उन्होंने दिया और उसकी रिपोर्ट आने के बाद अब ICC ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज़ी करने से निलंबित कर दिया है।

आइसीसी ने रायुडू पर 4.2 नियम के मुताबिक तत्काल प्रभाव से गेंदबाज़ी पर रोक लगा दी है। हालांकि रायुडू बीसीसीआइ की सहमति से घरेलू क्रिकेट में गेंदबाज़ी कर सकते हैं।

अंपायर्स ने रायुडू के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की थी। रायुडू पार्टटाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। रायुडू को अब 14 दिनों के अंदर अपने गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट करवाना था।

रायुडू नए तरह के एक्शन से गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने 2 ओवरों में 13 रन दिए थे। रायुडू ने इस मैच के पहले ओवर में मात्र तीन रन दिए थे लेकिन दूसरे ओवर में उनकी पिटाई हुई। उस्मान ख्वाजा ने उनके अगले ओवर में दो बाउंड्री लगाई थी।

मैच के अंपायर्स ने इस मामले की रिपोर्ट मैच रैफरी को की थी जिसके बाद भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात से अवगत करा दिया गया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।