विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Israel-Iran युद्ध के बीच वेस्टइंडीज-अफ्रीका की टीम आज लौटेंगी अपने घर, ICC ने किया खास इंतजाम

Published: Tue, 10 Mar 2026 08:56 AM (IST)

इजरायल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होने से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें भारत में ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की टीम आज अपने स्वदेश लौटेंगी

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की टीम आज अपने स्वदेश लौटेंगी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें, जो फ्लाइट की कमी के कारण अपने देश वापस नहीं जा पा रही थी, अब आखिरकार 10 मार्च को भारत से रवाना होंगी।

मिडिल ईस्ट में Israel–Iran युद्ध के कारण कई देशों का एयरस्पेस बंद हो गया था, जिसकी वजह से ये टीमें भारत में फंस गई थी। अब International Cricket Council (ICC) ने दोनों टीमों के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया है।

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की टीम आज अपने स्वदेश लौटेंगी

दरअसल, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें ये फ्लाइट आज यानी 10 मार्च को दोपहर 2:30 बजे भारत से जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होगी।जोहान्सबर्ग पहुंचने के बाद वेस्टइंडीज की टीम वहां से आगे एंटीगुआ के लिए जाएगी।

यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण कई दिनों से दोनों टीमें भारत में ही फंसी हुई थी।

फिलहाल भारत में वेस्टइंडीज के कुल 12 खिलाड़ी और 10 सपोर्ट स्टाफ, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम के 12 खिलाड़ी और 2 सपोर्ट स्टाफ मौजूद है।

इससे पहले खबर आई थी कि वेस्टइंडीज के कोच Darren Sammy आज रात सिंगापुर के रास्ते रवाना हो सकते हैं, जबकि टीम के तीन खिलाड़ी किसी दूसरे रूट से यात्रा करेंगे।

वहीं साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी- केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जैसन स्मिथ पहले ही न्यूजीलैंड के लिए निकल चुके हैं। वहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 15 मार्च से शुरू होने वाली पांच T20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।

मालूम हो कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पश्चिम एशिया के कई देशों का एयरस्पेस बंद हो गया था, जिसकी वजह से इन टीमों के ट्रैवल प्लान बदल गए।

वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में फंसी हुई थी। वह 1 मार्च को यहां भारतीय टीम से अपना सुपर 8 मैच हारने के बाद से यहीं रुकी हुई थी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी 4 मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद ईडन गार्डन्स से वापस नहीं जा पाई थी।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज, पाकिस्‍तानी रहा नंबर-1

यह भी पढ़ें- एयरस्पेस बंद होने से भारत में फंसी क्रिकेट टीमें, ICC ने की चार्टर उड़ानों की खास व्यवस्था