विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC का एलान, अब पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी संभालेंगे विश्व XI की कमान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 01:02 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 10:48 AM (IST)

मोर्गन को आइसीसी ने विश्व एकादश का कप्तान नियुक्त किया था। अब उनकी गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टीम की कमान संभालेंगे।

ICC का एलान, अब पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी संभालेंगे विश्व XI की कमान
ICC का एलान, अब पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी संभालेंगे विश्व XI की कमान

दुबई, जेएनएन। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन उंगली में चोट के कारण वेस्टइंडीज के साथ होने वाले चैरिटी मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने चोट के चलते विश्व एकादश की टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मोर्गन को आइसीसी ने विश्व एकादश का कप्तान नियुक्त किया था। अब उनकी गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टीम की कमान संभालेंगे।

यह मैच कैरेबिया में आए तूफान से क्षतिग्रस्त हुए क्रिकेट स्टेडियम की मरम्मत के लिए धन एकत्रित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मैच 31 मई को इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा। मोर्गन को यह चोट रविवार को मिडिलसेक्स की तरफ से समरसेट के खिलाफ खेलते हुए फील्डिंग करने के दौरान लगी। मोर्गन की जगह आइसीसी ने विश्व एकादश टीम में उनके हमवतन सैम बिलिंग्स को जगह दी है जबकि इंग्लिश काउंटी सरे के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरैन और टायमल मिल्स को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है।

एंड्रयू स्ट्रॉस की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एंडी फ्लावर ने कहा, "यह ज्यादा गंभीर चोट नहीं है, लेकिन इतनी तो है कि वह मिडिलसेक्स और विश्व एकादश के साथ मैच नहीं खेल पाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। यह चोट सप्ताह भर में ठीक हो जाएगी।"

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।