विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs BAN: पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में हुआ भर्ती; टीम मैनजमेंट की बढ़ी टेंशन

Published: Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में बाउंड्री बचाते हुए चोटिल हो गए। ढाका में हुए ...और पढ़ें

पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी चोट

पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी चोट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बांग्लादेश के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह घटना ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हुई जिसमें पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

तलत बाउंड्री बचाने की कोशिश में घायल हुए। दूसरी पारी के छठे ओवर में मोहम्मद वसीम की गेंद पर लिटन दास ने कवर प्वाइंट की दिशा में जोरदार शॉट लगाया। गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी जिसे रोकने के लिए तलत तेजी से कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े।

बाउंड्री लाइन के पास पहुंचकर उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर वापस धकेलने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका पैर बाउंड्री के पास लगी फोम पैडिंग पर पड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे विज्ञापन बोर्ड से टकरा गए और बुरी तरह अपने बाएं कंधे के बल गिर पड़े।

दर्द से कराहते हुए आए नजर

जमीन पर गिरते ही तलत दर्द से कराहते हुए नजर आए, जिसके बाद साथी खिलाड़ी और टीम सपोर्ट स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए स्ट्रेचर मंगाया गया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बयान जारी कर बताया कि मैदान पर टीम के मेडिकल स्टाफ ने तलत को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया था। हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

पीसीबी के अनुसार, उनकी चोट कितनी गंभीर है और उसकी सही स्थिति क्या है इसका पता मेडिकल जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी सेहत को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसा रहा मैच

जहां तक मैच की बात है तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए अपना डेब्यू वनडे खेल रहे माज सदाकत ने 75 रनों की पारी खेली। सलमान अली अगा ने 64 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की पारी के दौरान बारिश आ गई जिसके चलते मैच 32 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को 243 रनों का टारगेट मिला। मेजबान टीम 114 रनों पर ही ढेर हो गई।

यह भी पढ़ें- PAK vs BAN: डेब्यूटंट माज सदाकत का कमाल, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से हराया

यह भी पढ़ें- PAK A vs BAN A Final: बांग्लादेश ने सुपर ओवर में गंवाया चैंपियन बनने का मौका... पाकिस्तान ने तीसरी बार जीता राइजिंग एशिया कप का खिताब