एमएस धोनी को 'बिहारी' कहकर चिढ़ाते थे युवराज सिंह, कैप्टन कूल ने ड्रेसिंग रूम में खो दिया था 'आपा'
एमएस धोनी के शुरुआती करियर में युवराज सिंह उन्हें 'बिहारी' कहकर चिढ़ाते थे। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में धोनी को ...और पढ़ें

युवराज सिंह-एमएस धोनी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक समय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह 'बिहारी' कहकर बहुत चिढ़ाते थे। इसके बाद माही ने एक बार ऐसा जवाब दिया कि युवराज और धोनी के बीच गहरी दोस्ती हो गई। ये बात उस समय की है, जब युवराज खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थापित कर चुके थे और धोनी टीम इंडिया में आए ही थे।
युवराज उस समय धोनी को बिहारी कहकर चिढ़ाते थे। 2005 में जब धोनी टीम में आए, तो उनका मजाक युवराज ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ी भी उड़ाते थे। वैसे तो माही इसका बुरा नहीं मानते थे लेकिन युवराज की एक बात उन्हें चुभ गई। इसके बाद धोनी ने ऐसा जवाब दिया कि युवराज ने उनका मजाक उड़ाना छोड़ दिया।
युवराज सिंह को एमएस धोनी ने दिया था जवाब
धोनी अपने शुरुआती करियर में कई बार बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में आउट हो जाते थे। वे बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। ऐसा ही एक वाक्या 2005 में हुआ, जब धोनी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए और खुद से नाराज होकर ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे। धोनी को लग रहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो वे टीम इंडिया में अपनी जगह खो बैठेंगे। इसी दौरान युवराज सिंह वहां पर पहुंच गए।
युवराज ने माही को एक बार फिर चिढ़ाया, तो वे गुस्सा हो गए। इस पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी का जवाब था कि वे मजाक में चिढ़ाते हैं। इसके बाद धोनी ने ऐसा जवाब दिया कि दोनों दोस्त बन गए। पूर्व कप्तान ने कहा था कि इसके बाद से आप कुछ भी कहेंगे, तो मजाक मैं मजाक में लूंगा। युवराज को फिर अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने धोनी को चिढ़ाना बंद कर दिया, जिसके बाद से दोनों में गहरी दोस्ती भी हो गई।
युवराज-धोनी की जोड़ी हिट
दोनों के बीच दोस्ती हुई और उसके बाद धोनी कप्तान बने, तो युवराज उपकप्तान बने। दोनों ने टीम इंडिया के लिए कई बार मैच फिनिश किया और मुश्किल समय में जीत दिलाई। धोनी और युवराज ने साथ में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप भी जीता।
