Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के लिए सपना बनकर रह जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी! पीछे पड़ी यह पनौती

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 03:39 PM (IST)

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में मेजबान देश ट्रॉफी नहीं जीत सका है। साल 2002 में श्रीलंका को भारत के साथ संयुक्त विजेता बनाया गया था। यही वो एक साल है जब किसी होस्ट देश को चैंपियंस ट्ऱॉफी का विजेता घोषित किया गया है। इसके अलावा अन्य कोई होस्ट देश ट्रॉफी नहीं जीत सका है। ऐसे में पाकिस्तान की भी राहें मुश्किल हैं।

    Hero Image
    चैंपियंस ट्रॉफी में खड़ी हुई पाकिस्तान के लिए मुश्किलें। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। मेजबान देश पाकिस्तान और बांग्लादेश के हाथ निराशा लगी है तो वहीं, भारत और न्यूजीलैंड ने जीत के साथ आगाज किया है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है, लेकिन अगर अभी तक के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि पाकिस्तान के लिए इस खिताब को जीत पाना काफी मुश्किल है। आइए जानतें हैं क्यों?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 1998 में हुई शुरुआत

    चैंपियंस ट्रॉफी का पहली बार आयोजन साल 1998 में हुआ था। पहली बार इसकी मेजबानी बांग्लादेश को मिली थी। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 2000 में केन्या में आयोजित किया गया। इस बार न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

    भारत और श्रीलंका बने थे संयुक्त विजेता

    साल 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका में किया गया। इस बार भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। फाइनल मैच में बारिश के चलते मैच को बीच में ही रद्द कर देना पड़ा। दोनों फाइनलिस्ट को चैंपियन घोषित किया गया। यही एक साल था, जब होस्ट नेशन ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साल 2004 में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता।

    भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    साल 2006 में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत में हुआ। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का करवां साउथ अफ्रीका पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया की टीम विजेता बनी।

    टीम इंडिया बनी चैंपियन

    साल 2013 में इसका आयोजन इंग्लैंड में किया गया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया। साल 2017 में भी इंग्लैंड में ही चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई। तब पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    अब आठ साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। इस बार मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। अगर एक साल को छोड़ दें तो कभी भी होस्ट कंट्री ने चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। अगर यही सिलसिला चला तो पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाना मुश्किल हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: न्‍यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी का किया विजयी आगाज, पाकिस्‍तान की घर में हुई जमकर बेइज्‍जती

    comedy show banner
    comedy show banner