विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर पायलट बनने चला ये खिलाड़ी, एशिया कप में भी था खेला

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 02 Oct 2018 04:34 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Oct 2018 12:33 PM (GMT+05:30)

एशिया कप में कार्टर भारत के खिलाफ तीन ही रन बना पाए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर पायलट बनने चला ये खिलाड़ी, एशिया कप में भी था खेला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर पायलट बनने चला ये खिलाड़ी, एशिया कप में भी था खेला

नई दिल्ली, जेएनएन। एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर सातवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका और हांग कांग की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ये दोनों टीमें सुपर 4 राउंड में नहीं पहुंच पाई। अब खबर ये आ रही है कि हांग कांग के सिर्फ 21 साल के खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास का एलान कर दिया है। 

ये खिलाड़ी हैं हांग कांग के विकेटकीपर क्रिस्टोफर कार्टर, जिनकी उम्र महज 21 साल है। एशिया कप के दो मैचों में कार्टर सिर्फ 5 रन बना सके थे। हालांकि कार्टर ने ये फैसला टीम के एशिया कप में खराब प्रदर्शन को लेकर नहीं किया है। कार्टर ऑस्ट्रेलिया में पले बढ़े हैं और उन्होंने अब वहां वापस लौटने का फैसला किया है। कार्टर ऑस्ट्रेलिया जा कर पायलट बनने की ट्रेनिंग लेंगे।

कार्टर ने अपने बयान में कहा, 'मैंने क्रिकेट के लिए पहले ही अपनी पढ़ाई को रोका हुआ है। मुझे लगता है कि ये वही करने का समय है जो मैं हमेशा करना चाहता था। मुझे पायलट बनना है। पैसों की कमी की वजह से मेरे लिए हांग कांग के लिए फुल टाइम क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल है। सरकार और आइसीसी से हमें अच्छा समर्थन नहीं मिल रहा है।'

एशिया कप में कार्टर पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में वो महज 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। वहीं भारत के खिलाफ भी वो 3 ही रन बना पाए थे। हालांकि टीम इंडिया को हांंग कांग की टीम ने अच्छी टक्कर दी थी।

कार्टर के इस फैसले के बाद हांग कांग के कोच ने कहा कि, हांग कांग दुनिया में रहने और काम करने के लिए सबसे महंगे स्थानों में से एक है। हमारे खिलाड़ी अनुबंध वास्तविक रूप से इतने पर्याप्त नहीं है कि खिलाड़ी इस खेल को बतौर प्रोफेशन चुन सके। इसी वजह से यहां जीने और परिवार बनाने के लिए अन्य काम भी करने पड़ते हैं।'

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।