विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शानदार गेंदबाजी के दम पर झारखंड को हराकर हरियाणा ने जीती विजय मर्चेट ट्रॉफी

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 16 Jan 2019 08:59 PM (GMT+05:30)

हरियाणा ने फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर झारखंड को हराकर विजय मर्चेट ट्रॉफी अपने नाम की।

शानदार गेंदबाजी के दम पर झारखंड को हराकर हरियाणा ने जीती विजय मर्चेट ट्रॉफी
शानदार गेंदबाजी के दम पर झारखंड को हराकर हरियाणा ने जीती विजय मर्चेट ट्रॉफी

मुलापाडु (आंध्र प्रदेश), प्रेट्र। विवेक कुमार और अनुज ठकराल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हरियाणा ने फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर झारखंड को हराकर विजय मर्चेट ट्रॉफी अपने नाम की।

राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा ने अहान पोद्दार के 57 रन की मदद से पहली पारी में 247 रन बनाए। झारखंड के अभिषेक ने 48 देकर छह विकेट लिए। इसके बाद हरियाणा ने तेज गेंदबाज विवेक (5/59) और अनुज (5/53) की बदौलत झारखंड को 186 रन पर समेट दिया। यह 61 रन की बढ़त अंत में निर्णायक साबित हुई। हरियाणा ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 502 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित की। उसके लिए पीयूष दहिया (64), निशांत सिंधू (53), पार्थ वत्स (70), युवराज सिंह (93) और सर्वेश रोहिल्ला (60) ने अर्धशतक जड़े। खेल समाप्त घोषित होने तक झारखंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 93 रन बनाए थे।

इस जीत का श्रेय हरियाणा क्रिकेट संघ के जूनियर विकास कार्यक्रम को दिया जा सकता है जिसने हाल में ग्लेन मैकग्रा को नियुक्त किया था जिन्होंने प्रतिभाशाली उम्र ग्रुप के तेज गेंदबाजों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की थी और राज्य की प्रतिभाओं की प्रशंसा की थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।