विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026 से एक दिन पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्‍लेसमेंट का एलान

Published: Fri, 06 Feb 2026 09:22 PM (IST)

टी20 विश्‍व कप 2026 से एक दिन पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने चोटिल ...और पढ़ें

राणा हो गए थे चोटिल।

राणा हो गए थे चोटिल।

HighLights

  1. 7 फरवरी से शुरू हो रहा विश्‍व कप

  2. पहले दिन भारत का सामना अमेरिका से

  3. अभ्‍यास के दौरान चोटिल हुए थे राणा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 से एक दिन पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई ने चोटिल तेज गेंदबात हर्षित राणा के रिप्‍लेसमेंट का एलान कर दिया है। राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्‍यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने ली है।

बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी, 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं। विशेषज्ञ से परामर्श और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। मोहम्मद सिराज हर्षित के स्थान पर टीम में शामिल होंगे।

भारत की अपडेट टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

 

 

 

मोहम्‍मद सिराज ने अपने करयिर में अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 16 पारियों में उन्‍होंने 32.28 की औसत और 7.79 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए हैं। 4/17 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है। उन्‍होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 30 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से अगर बाहर हुए हर्षित राणा तो कौन होगा रिप्लेसमेंट? रेस में ये 3 नाम शामिल

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले लगा भारत को झटका, हर्षित राणा के खेलने पर मंडराया संकट