विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026 से अगर बाहर हुए हर्षित राणा तो कौन होगा रिप्लेसमेंट? रेस में ये 3 नाम शामिल

Published: Fri, 06 Feb 2026 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2026 04:59 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को खिलाड़ियों की चोट से जूझना पड़ रहा है। तेज गेंदबाज हर्षित ...और पढ़ें

हर्षित राणा की चोट

हर्षित राणा की चोट

HighLights

  1. हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए

  2. मोहम्मद सिराज राणा की जगह लेने के दावेदार

  3. प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी भी संभावित विकल्प

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतने की प्रबल दावेदार है। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों की चोट बड़ा सिरदर्द बन गई है। वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा चोटिल हुए लेकिन अब वे फिट हो चुके हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगी और उनकी उपलब्धता को लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

अब विश्व कप से ठीक पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं। राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी और अब उनके वर्ल्ड कप में खेलने पर खतरा मंडराने लगा है। खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना भारत के लिए चिंता का विषय है। राणा अगर चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं, तो 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो राणा को रिप्लेस कर सकते हैं।

ये 3 खिलाड़ी हर्षित राणा की ले सकते हैं जगह-

मोहम्मद सिराज

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल कर रहे हैं और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 7.79 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा

भारत के पेस अटैक में प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। वे लगातार 140 से अधिक की गति से गेंदबाजी करते हैं और पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के साथ बने हुए थे। हालांकि, वर्ल्ड कप की टीम में उनका चयन नहीं हुआ था लेकिन राणा की जगह भारत के लिए कृष्णा अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। कृष्णा ने भारत के लिए 5 टी20 मैच खेले हैं और 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

मोहम्मद शमी

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी भारत के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। शमी के पास अनुभव है, जबकि वे नई और पुरानी गेंद के साथ बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं। शमी ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है। शमी ने अब तक भारत के लिए 25 टी20 मैचों में खेलते हुए 27 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें- U19 CWC Final में वैभव सूर्यवंशी की दहाड़, 80 गेंद में 175 रन ठोकते ही मिल गया फ्यूचर का हिंट!

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले लगा भारत को झटका, हर्षित राणा के खेलने पर मंडराया संकट