विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरमनप्रीत इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर, ये हुईं टीम में शामिल

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 21 Feb 2019 12:55 PM (IST)

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार हरमनप्रीत को कुछ दिन पहले पटियाला में टखने में लग गई थी और अब वह उसी चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुई हैं।

हरमनप्रीत इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर, ये हुईं टीम में शामिल
हरमनप्रीत इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर, ये हुईं टीम में शामिल

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय महिला वनडे टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हरमनप्रीत को कुछ दिन पहले पटियाला में टखने में लग गई थी और अब वह उसी चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुई हैं। उन्होंने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया था, लेकिन वह बुधवार को अभ्यास सत्र से दूर थीं।

हरमनप्रीत की जगह अब हरलीन देओल को टीम में शामिल किया जाएगा। देओल सोमवार को हुए अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड एकादश टीम का हिस्सा थीं। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे शुक्रवार को यहां खेला जाएगा। हरमनप्रीत अब बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (अकादमी) जाएंगी, जहां उनकी चोट की जांच की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।