विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोच पोवार के समर्थन में आईं हरमनप्रीत और स्मृति, BCCI को ई-मेल में लिखीं ये बातें

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 04 Dec 2018 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 09:10 AM (IST)

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना कोच पोवार के पक्ष में कूद पड़ी हैं।

कोच पोवार के समर्थन में आईं हरमनप्रीत और स्मृति, BCCI को ई-मेल में लिखीं ये बातें
कोच पोवार के समर्थन में आईं हरमनप्रीत और स्मृति, BCCI को ई-मेल में लिखीं ये बातें

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार और क्रिकेटर मिताली राज के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना कोच पोवार के पक्ष में कूद पड़ी हैं।

दोनों ने सोमवार शाम प्रशासकों की समिति के चेयरमैन विनोद राय, डायना इडुलजी, बोर्ड सीईओ राहुल जौहरी, जीएम सबा करीम, कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को ईमेल लिखकर पोवार को टीम के कोच पद पर बनाए रखने की मांग की है। हरमनप्रीत और मंधाना ने ईमेल में साफ किया है कि मिताली को सेमीफाइनल में टीम से बाहर रखने का फैसला सभी ने मिलकर लिया था। दोनों ने लिखा कि मिताली को सेमीफाइनल के लिए टीम से बाहर किए जाने का फैसला अकेले पोवार का नहीं था। इस फैसले में पोवार के साथ उन दोनों के अलावा चयनकर्ता सुधा शाह और मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य शामिल थीं। यह फैसला पूरी तरह से खेल के तर्कों और पूर्व में किए गए अवलोकन के आधार पर लिया गया था। उन्हें विश्वास है कि मिताली को बाहर किए जाने का फैसला व्यक्तिगत नहीं, बल्कि टीम के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया था।

हरमनप्रीत ने यहां तक कहा है कि पोवार और मिताली को एक परिवार की तरह आपस में बैठकर अपने मतभेदों को सुलझाते हुए सुलह तक पहुंचना चाहिए। यही उन दोनों और टीम के हित में रहेगा। हरमनप्रीत ने सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि टी-20 टीम की कप्तान और वनडे टीम की उप कप्तान होने के नाते वह अपील करती हैं कि पोवार को टीम के कोच पद पर बरकरार रखा जाए। यह ध्यान में रखना चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में 15 माह का समय शेष है। न्यूजीलैंड सीरीज सिर पर खड़ी है। जिस तरह से पोवार टीम में बदलाव लाए हैं, उन्हें नहीं लगता है कि ऐसे समय में उनके अलावा अन्य कोई कोच पद पर ठीक बैठेगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।