विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो गेंदों में दो विकेट, Hardik Pandya ने उड़ाई SL बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां, 50 रन पर ढेर हुई पूरी टीम

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Sun, 17 Sep 2023 06:20 PM (IST)

एशिया कप 2023 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

ड्या ने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के तीन विकेट चटकाए।
ड्या ने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के तीन विकेट चटकाए।

HighLights

  1. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
  2. पांड्या ने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के तीन विकेट चटकाए।
  3. श्रीलंका ने भारत के सामने दो गेंदो में दो विकेट चटकाए।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Hardik Pandya two wickets in two balls: एशिया कप 2023 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए उतारा।

भारतीय गेंदबाजों ने उड़ाई धज्जियां-

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। पहले ओवर में बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। सिराज ने चौथे ओवर में इतिहास रच दिया। सिराज ने एक ओवर में 4 विकेट चटकाए। वे भारत के लिए सबसे जेत 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं।

हार्दिक पांड्या का चला जादू-

इसके बाद धमाकेदार भारतीय ऑलराउंडर का जादू छाया। पांड्या ने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के तीन विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका की पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सबसे पहले दुनिथ वेलालागे को अपना शिकार बनाया। इस वक्त टीम का स्कोर 40 रन पर आठ विकेट था। 

ये भी पढ़ें:- हे प्रभु, हरि ये क्या हो गया", मोहम्मद सिराज ने तोड़ी SL बैटिंग ऑर्डर की कमर, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़"

दो गेंदों में दो विकेट-

इसके बाद मिडियम पेसर ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर प्रमोद मदुशन को पवेलियन भेजा। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर मथीशा पथिराना को अपना शिकार बनाकर श्रीलंका की पारी को खत्म किया। भारत को जीत के लिए 50 ओवर में 51 रन की जरूरत है।

भारत ने जीता आठवीं बार एशिया कप-

भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2018 के बाद आझ एक बार फिर भारत एशिया का चैंपियन बन गया है। शुभमन गिल और ईशान किशन ने भारत को जीत दिलाई। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने नहीं आए। 

भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर-

श्रीलंका का यह वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 43 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हुई थी। पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 1993 में 43 रन का सबसे कम स्कोर रहा था।