विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरे फंसे लोकेश राहुल व हार्दिक पांड्या, अब हो सकती है दोनों पर सख्त कार्यवाई !

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 11 Jan 2019 03:29 PM (IST)

डायना इडुल्जी ने कहा है कि जब तक दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक उन्हें सस्पेंड रखा जाए।

बुरे फंसे लोकेश राहुल व हार्दिक पांड्या, अब हो सकती है दोनों पर सख्त कार्यवाई !
बुरे फंसे लोकेश राहुल व हार्दिक पांड्या, अब हो सकती है दोनों पर सख्त कार्यवाई !

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या व बल्लेबाज लोकेश राहुल एक टीवी शो के दौरान दिए गए अपने विवादास्पद बयान के बाद बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। अब ये लगभग तय हो गया है कि दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में कानूनी सलाह लेने के बाद सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने अगले एक्शन तक दोनों खिलाड़ियों को सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी है। इससे पहले सीओए चीफ विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो मैचों का बैन लगाने की बात कही थी, लेकिन तब डायना इडुल्जी ने कहा था कि कानूनी सलाह लेने के बाद ही इस पर कोई फैसला किया जाएगा। 

डायना इडुल्जी ने कहा कि फिलहाल अगले एक्शन तक दोनों खिलाड़ियों को सस्पेंड रखा जाए जैसा कि राहुल जौहरी मामले में किया गया था। आपको बता दें कि राहुल जौहरी पर मी टू अभियान के तहत एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कानूनी सलाह लेने के बाद जो बातों सामने आईं है उसे जल्द से जल्द टीम और खिलाड़ियों तक पहुंचा देना चाहिए। 

आपको बता दें कि लीगल फर्म सिरिल अमरचंद मंलगदास ने अपनी सलाह देते हुए कहा था कि हार्दिक पांड्या ने जो बातें कही उससे किसी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। उनका बयान किसी खिलाड़ी के खिलाफ नहीं था और ना ही किसी मैच या फिर सपोर्ट स्टाफ के खिलाफ उन्होंने कोई बात कही थी। हमारा ये मानना है कि ये मामला आचार संहिता तोड़ने के दायरे में नहीं आता है और इस हालात में आचार संहिता की प्रक्रिया को लागू नहीं किया जा सकता।  

इस मामले पर बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच तभी हो सकती है जब दोनों को सस्पेंड रखा जाए। उन्होंने कहा कि ये बात बीसीसीआइ को बदनामी से बचाने की है। उन्होंने स्टीव स्मिथ व डेविड वार्नर का उदाहरण देते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में आइसीसी ने उन पर एक टेस्ट मैच का बैन लगाया था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी छवि बचाए रखने के लिए उन्हें एक वर्ष के बैन की सजा सुनाई। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।