विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ इस तरह से अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 31 Dec 2018 08:30 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 10:06 AM (IST)

विराट कोहली ने नए वर्ष यानी 2019 के आगमन पर अपने फैंस और देशवासियों को सोशल मीडिया के जरिए विश किया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ इस तरह से अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ इस तरह से अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और विराट की कप्तानी में टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। भारत को चौथा टेस्ट सिडनी में खेलना है। चौथे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने नए वर्ष यानी 2019 के आगमन पर अपने फैंस और देशवासियों को सोशल मीडिया के जरिए विश किया। विराट ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी पत्नी अनुष्का भी उनके साथ दिख रही हैं। 

आपको बता दें कि नववर्ष के मौके पर विराट व अनुष्का एक साथ नजर आए और आने वाले साल का स्वागत किया। इन तस्वीरों में विराट व अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं साथ ही दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। 

आपको बता दें कि भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन जनवरी से चौथा व आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। अगर भारत ये मैच जीता जाता है तो वो ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच देगा। भारत सिडनी टेस्ट अगर ड्रॉ भी करा ले तो वो इतिहास रच देगा और ये पहला मौका होगा जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतेगी। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है जिसका आगाज 12 जनवरी से होगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।